सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

MHT CET PCM Result 2025: Check Result, Direct Link, Toppers and Next Step

MHT CET PCM Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आयोजित की गई सीईटी 2025 परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने PCM (Physics, Chemistry Mathmatics) ग्रुप की परीक्षा दिए हैं उनके परिणाम जारी कर दिया गया है। ये सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि उनके इंजीनियरिंग के सपने की पहली सीढ़ी है। यदि आप भी इस एग्जाम में शामिल हुए थे तो आपने जो मेहनत की है, वो अब रंग लाने वाली है।

बता दे PCM ग्रुप के लिए इस बार परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल से 5 मई 2025 तक किया गया था। इस परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर देख सकतें हैं। महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम का रिजल्ट कहां से और कैसे देखें?, लिंक, टॉपर्स समेत महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़े।

MHT CET PCM Result 2025 Date and Time

महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ (CET Cell) के अनुसार, MHT CET PCM Result 2025 16 जून 2025 को सुबह 9:00 बजे तक घोषित कर दिया गया है। आप लोग अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट https://cetcell.mahacet.org/ पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकते हैं। वहीं, पीसीबी ग्रुप का रिजल्ट 17 जून 2025 को जारी होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें- SSC CGL 2025 Syllabus in Hindi: जानिए Tier 1 और Tier 2 का पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स

MHT CET रिजल्ट कैसे चेक करें? (स्टेप बाय स्टेप)

  1. सबसे पहले वेबसाइट https://cetcell.mahacet.org पर जाएं
  2. “MHT CET 2025 PCM Result” लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें
  3. फिर अपना Application Number और Date of Birth डालें
  4. और “Submit” बटन पर क्लिक करें
  5. बस इतना करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा
  6. अब PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

सुझाव: रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंट ज़रूर रखें, काउंसलिंग में काम आएगा।

रिजल्ट में क्या चेक करें?

महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम रिजल्ट में कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। जिसे आपको चेक करनी चाहिए यदि इनमें किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत CET Cell से संपर्क करें। जो चीजें चेक करनी चाहिए उसे नीचे देख सकते हैं:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लिकेशन नंबर
  • विषयवार अंक (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)
  • परसेंटाइल स्कोर
  • कुल रैंक
  • क्वालिफिकेशन स्टेटस

MHT CET PCM 2025 के टॉपर्स (अपडेट होने पर जोड़ा जाएगा)

हर साल टॉपर्स की लिस्ट CET Cell द्वारा रिजल्ट के कुछ घंटों के भीतर जारी की जाती है। इस साल भी टॉपर्स के नाम, स्कोर, और कौन-से कॉलेज में एडमिशन लेने की योजना है, हालाँकि टॉपर्स की सूची अभी घोषित नहीं की गई है। टॉपर्स की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। हम नीचे अपडेट करेंगे:

  • टॉप 10 रैंक होल्डर्स
  • उनके अंक और परसेंटाइल

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की संभावित कट-ऑफ (जनरल कैटेगरी)

कॉलेज का नामअपेक्षित कट-ऑफ (परसेंटाइल)
COEP टेक यूनिवर्सिटी, पुणे99.5+
VJTI, मुंबई99.2+
SPIT, मुंबई98.8+
PICT, पुणे98.5+
वालचंद कॉलेज, सांगली97.0+

नोट: कट-ऑफ में रिज़र्वेशन और सीट्स के आधार पर बदलाव संभव है।

रिजल्ट के बाद क्या करना है?

  1. मेरिट लिस्ट देखें – रिजल्ट के बाद CET Cell मेरिट लिस्ट जारी करता है।
  2. CAP राउंड्स के लिए रजिस्ट्रेशन करें (सेंट्रल एडमिशन प्रोसेस)
  3. चॉइस फिलिंग – कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकताएं भरें
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – ऑनलाइन या फिसिलिटेशन सेंटर पर करवाएं
  5. सीट अलॉटमेंट – रैंक, पसंद और उपलब्ध सीट्स के आधार पर

MHT CET PCM Result 2025 Link

यहाँ क्लिक करें: MHT CET 2025 रिजल्ट (PCM ग्रुप)

(लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव होगा)

निष्कर्ष:

रिजल्ट कैसा भी हो याद रखें कि यह आपकी मेहनत का परिणाम है। अगर नंबर उम्मीद से कम हैं, तो चिंता मत कीजिए। भविष्य में और भी मौके मिलेंगे। अगर नंबर अच्छे हैं तो बधाई! अब असली दौड़ शुरू होती है: कॉलेज सिलेक्शन और करियर बिल्डिंग।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment