BSEB 10th Result 2025 Update: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 12वीं रिजल्ट के बाद होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

BSEB 10th Result 2025 Update: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के बाद आयोजित किया गया था। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 तक चली थी। और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अभी कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

उसके बाद BSEB, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। हालांकि बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें। बोर्ड की ओर से बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की घोषणा होने के बाद इसी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव हो जाएगा।

उसके बाद वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने रोल नंबर, जन्म तिथि की मदद से अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे। अगर आप भी बिहार बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 दे चुके हैं तो आपको भी रिजल्ट जारी होने की अपडेट का इंतजार होगा। तो नीचे इसी पेज पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होनी की लेटेस्ट अपडेट एवं चेक करने का तरीका समेत पूरी जानकारी देख सकते हैं।

BSEB 10th Result 2025 Update: पूरी डिटेल्स

परीक्षा बोर्ड का नामबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
शैक्षणिक वर्ष2024-25
विषयBSEB 10th Result 2025 Update
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि17 से 25 फरवरी 2025
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि1 से 15 फरवरी 2025
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि5 से 7 अप्रैल 2025 के बीच
रिजल्ट चेक करने का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharboardonline.com/

BSEB 10th Result 2025 Latest Update

BSEB, Bihar Board 10th Result Date 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों को पता होना चाहिए कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं रिजल्ट के पहले कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी करने की घोषणा करता है। और देखा जाए तो बोर्ड परीक्षा भी कक्षा 12वीं परीक्षा समाप्त होने के बाद ही कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू की गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि बिहार विद्यालय समिति कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगा है।

BSEB 10th Result 2025 Update
BSEB 10th Result 2025 Update: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 12वीं रिजल्ट के बाद होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

12वीं का रिजल्ट मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की तिथि से करीब एक सप्ताह के भीतर 10वीं रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। यह जानकारी पिछले साल के रुझानों को देखते हुए दी जा रही है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 बीएसईबी के ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी होगा।

BSEB, Bihar Board 10th Result 2025 Date

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से 12वीं रिजल्ट की घोषणा मार्च के अंतिम सप्ताह में होने के बाद बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार BSEB 10th Result 5 से 7 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद होगा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाती है। जैसे ही बिहार बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से 10वीं रिजल्ट जारी करने की घोषणा हो जाती है उसके तुरंत बाद ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करते हुए अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे।

Read Also : Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने जा रहा, biharboardonline.com पर ऐसे होगा चेक

BSEB 10th Result 2025 Update: टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

बिहार विद्यालय समिति (BSEB) के अध्यक्ष की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करके रिजल्ट जारी करने के साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025 भी जारी करने की घोषणा की जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

BSEB 10th Result 2025: मोबाइल ऐप से कैसे चेक करें रिजल्ट?

बिहार बोर्ड विद्यालय समिति की ओर से 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे अपने मोबाइल पर चेक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बीएसईबी बिहार बोर्ड मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करते हुए रिजल्ट की जांच कर पाएंगे।

  1. सबसे पहले आपको अपना एंड्राइड मोबाइल फोन लेना है।
  2. मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। और बीएसईबी बिहार बोर्ड मोबाइल ऐप सर्च करें।
  3. उसके बाद इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें।
  4. इस मोबाइल ऐप को ओपन करें और होम स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट टैब पर क्लिक करना है।
  5. क्लिक करते ही एक नया टैब ओपन होगा। जिसमें आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  6. ऐसा करने पर आपकी मोबाइल स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
  7. फिर आप अपना रिजल्ट चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कहां-कहां से देख सकते हैं?

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद कहां-कहां से रिजल्ट देखा जा सकता है इसके लिए हमने निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स उपलब्ध किया है। इन वेबसाइट्स पर बिहार बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव होता है।

  • biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • seniorsecondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com

Frequently Asked Questions (FAQs)

बिहार बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीख क्या थी?

बिहार बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि क्या है?

बिहार विद्यालय समिति (BSEB) की ओर से 10वीं रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि 5 से 7 अप्रैल 2025 तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए BSEB ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर मांगे गए रोल नंबर, जन्म तिथि की मदद से चेक किया जा सकता है।

Leave a Comment