सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Ruk Jana Nahi Admit Card Kab Aayega 2025: जानिए पूरी जानकारी

Ruk Jana Nahi Admit Card Kab Aayega 2025: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली “रुक जाना नहीं” परीक्षा उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर होती है जो किसी कारणवश नियमित बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। इस योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं के छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। साल 2025 में भी “रुक जाना नहीं” योजना के तहत परीक्षाएं आयोजित की गईं हैं।

यह परीक्षाएं 2 जून से 17 जून 2025 तक चलने वाली हैं। जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रुक जाना नहीं जून 2025 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है: “Ruk Jana Nahi Admit Card Kab Aayega 2025?” इसलिए हम इस लेख में आपको बताएंगे कि रुक जाना नहीं योजना 2025 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, कैसे डाउनलोड करें, और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

अगर आप भी एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रुक जाना नहीं परीक्षा एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी चाहतें हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Ruk Jana Nahi 2025 Exam Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामरुक जाना नहीं (Ruk Jana Nahi Yojana)
संचालन संस्थामध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS)
परीक्षा स्तर10वीं और 12वीं
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित)
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpsos.nic.in
एडमिट कार्ड रिलीज डेट23-30 मई 2025 के बीच (अपेक्षित)
रुक जाना नहीं परीक्षा तिथि2 से 17 जून 2025

एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं के पेपर कब होंगे?

MP Board Ruk Jana Nahi Exam Date Time 2025: MPSOS द्वारा आधिकारिक तौर पर 10वीं और 12वीं रुक जाना नहीं परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं के परीक्षा पेपर 2 से 12 जून 2025 तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होंगे। जबकि 12वीं कक्षा के पेपर 2 जून से 17 जून 2025 तक सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किए गए हैं।

Ruk Jana Nahi Admit Card Kab Aayega 2025?

“रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षाएं 2 जून से 17 जून 2025 तक आयोजित की गईं हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड मई 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। MPSOS हर साल परीक्षा से करीब 7-10 दिन पहले एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मई के तीसरे सप्ताह से लेकर अंत तक नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें: Ruk Jana Nahi Time Table 2025: देखें टाइम टेबल, परीक्षा तिथि, समय समेत पूरी जानकारी

Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना एक आसान प्रक्रिया है। रुक जाना नहीं 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपना Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 प्राप्त कर सकते हैं:

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Admit Card – Ruk Jana Nahi Yojana 2025’ का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  3. फिर अपना एग्जाम रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  4. आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  5. ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर लें।

Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

रुक जाना नहीं योजना के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • विषयवार परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

नोट: एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत MPSOS से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड के साथ क्या लेकर जाना जरूरी है?

परीक्षा के दिन छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य है:

  1. प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड (कलर प्रिंट बेहतर रहेगा)
  2. एक वैध पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल ID इत्यादि
  3. पेन, पेंसिल, स्केल, एडमिट कार्ड की कॉपी इत्यादि आवश्यक स्टेशनरी

एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं

  • परीक्षा में प्रवेश सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि पूरी तरह वर्जित हैं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड को किसी भी स्थिति में नुकसान या खराब न होने दें।

संपर्क जानकारी

यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है, तो वे निम्नलिखित माध्यम से MPSOS से संपर्क कर सकते हैं:

  • फोन नंबर: 0755-2552106, 2552107
  • ईमेल: mpsos@mp.gov.in
  • वेबसाइट: www.mpsos.nic.in

निष्कर्ष

Ruk Jana Nahi Admit Card Kab Aayega 2025” इस सवाल का जवाब यही है कि एडमिट कार्ड मई 2025 के अंत तक जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न रखें, क्योंकि यह एक दूसरा मौका है आपकी शैक्षणिक सफलता के लिए।

FAQs

Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 कब आएगा?

संभावना है कि मई 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

Ruk Jana Nahi एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

Ruk Jana Nahi एडमिट कार्ड जारी होने के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा दी जा सकती है?

नहीं, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

अगर एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

आप तुरंत MPSOS की हेल्पलाइन पर संपर्क करें या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करें।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment