NEET UG 2025 Cut Off Kya Rahega: NEET UG 2025 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा 4 मई 2025 को पूरे भारत में 5 हजार से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब नीट यूजी परीक्षा में दिए हुए लाखों छात्रों की नजरें NEET Result 2025 और Cut Off Marks पर टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस साल भी उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि NEET UG 2025 Cut Off Kya Rahega और किस कैटेगरी के लिए कितना स्कोर करना जरूरी हो सकता है।
हालांकि अभी आधिकारिक कट ऑफ जारी नहीं की गई है। आधिकारिक कट ऑफ जून 2025 में नीट यूजी 2025 रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं NEET 2025 के अनुमानित कट ऑफ स्कोर, पिछले सालों के ट्रेंड, सीट्स की संख्या, और रिजल्ट से जुड़ी अन्य अहम जानकारी।
NEET UG 2025 Exam Overview
परीक्षा का नाम | NEET UG 2025 (National Eligibility cum Entrance Test) |
आयोजक संस्था | NTA (National Testing Agency) |
परीक्षा तारीख | 4 मई 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) |
कुल प्रश्न | 200 (180 अटेंप्ट करने होते हैं) |
कुल अंक | 720 |
NEET 2025 Cut Off Marks | Check Below |
NEET UG 2025 Cut Off Kya Rahega? (Expected Cut Off)
कट ऑफ हर साल कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे कि पेपर का लेवल, उपस्थित छात्रों की संख्या, सीट्स की उपलब्धता और रिजर्वेशन पॉलिसी। नीचे हम कैटेगरी वाइज NEET UG 2025 का अनुमानित कट ऑफ बता रहे हैं:
Category | Expected NEET 2025 Cut Off (Score) | Percentile |
---|---|---|
General (UR) | 720 – 162 | 50th Percentile |
OBC | 161 – 127 | 40th Percentile |
SC | 137 – 105 | 40th Percentile |
ST | 137 – 100 | 40th Percentile |
General-PH | 151 – 130 | 45th Percentile |
OBC/SC/ST-PH | 120 – 100 | 40th Percentile |
ध्यान दें: ये अनुमानित कट ऑफ है और इसमें बदलाव संभव है। असली कट ऑफ NEET 2025 रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।
NEET UG पिछले वर्षों का Cut Off ट्रेंड
कट ऑफ का सही अनुमान लगाने के लिए पिछले सालों के आंकड़ों को देखना जरूरी है। नीचे देखें NEET 2024 और NEET 2023 का कट ऑफ:
NEET UG 2024 Cut Off:
- General: 720 – 164
- OBC/SC/ST: 163 – 129
- PH Candidates: 136 – 121
NEET UG 2023 Cut Off:
- General: 720 – 137
- OBC/SC/ST: 136 – 107
- PH Candidates: 136 – 121
ट्रेंड देखने से पता चलता है कि पिछले दो सालों से कट ऑफ में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। हालांकि, इस बार यदि पेपर कठिन रहा हो या अधिक छात्रों ने 650+ स्कोर किया हो तो कट ऑफ में वृद्धि संभव है।
NEET UG Cut Off कैसे तय होती है?
NEET की कट ऑफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है:
- Paper की Difficulty Level – अगर पेपर आसान होता है, तो कट ऑफ हाई जाती है।
- Total Appearing Students – इस बार 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया, इससे competition बढ़ा है।
- Available MBBS/BDS Seats – सीट्स की संख्या भी कट ऑफ को प्रभावित करती है।
- Category-wise Reservation – रिजर्वेशन पॉलिसी भी कट ऑफ को डायरेक्टली प्रभावित करती है।
Qualifying vs Admission Cut Off – फर्क समझें
- Qualifying Cut Off – यह वो न्यूनतम स्कोर है जो किसी भी कैटेगरी के छात्र को एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए लाना होता है।
- Admission Cut Off – यह वो स्कोर होता है जिसके आधार पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है, जो आमतौर पर बहुत ज्यादा होता है।
उदाहरण के लिए: General Category के लिए क्वालिफाई करने की कट ऑफ 137 हो सकती है लेकिन किसी अच्छे MBBS कॉलेज में सीट पाने के लिए 630+ स्कोर की ज़रूरत हो सकती है।
NEET UG 2025 Admission Cut Off (Top Govt Colleges)
कुछ प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों की पिछले साल की Admission Cut Off इस प्रकार रही:
कॉलेज का नाम | जनरल कट ऑफ (2024) |
---|---|
AIIMS Delhi | 705+ |
Maulana Azad Medical College | 685+ |
BHU Varanasi | 670+ |
KGMU Lucknow | 660+ |
SMS Medical College Jaipur | 655+ |
इस साल यह स्कोर थोड़ा ऊपर या नीचे हो सकते हैं, लेकिन टॉप कॉलेज में एडमिशन के लिए 650+ स्कोर सेफ माना जा रहा है।
NEET UG 2025 Result कब आएगा?
NEET UG 2025 का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। NTA रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की और कैटेगरी वाइज कट ऑफ स्कोर भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.neet.nic.in पर जारी करेगा।
क्या करें जब कट ऑफ क्लियर न हो?
अगर आपका स्कोर अपेक्षित कट ऑफ से कम है तो घबराने की जरूरत नहीं है:
- BAMS, BHMS, BPT जैसे alternate medical courses explore करें
- State quota counselling का इंतजार करें
- Private colleges में cut off कुछ कम हो सकता है
- अगली बार बेहतर तैयारी के लिए एक साल का गैप भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है
Final Words: NEET UG 2025 Cut Off Kya Rahega
NEET UG 2025 में कट ऑफ को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है। अनुमान के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ 137–140 के आसपास रह सकती है, लेकिन यह फाइनल नहीं है। आधिकारिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
जैसे ही रिजल्ट और ऑफिशियल कट ऑफ जारी होगी, हम आपको इस पेज पर अपडेट देंगे। इसलिए इस पोस्ट को बुकमार्क करना न भूलें।
FAQs – NEET UG 2025 Cut Off से जुड़े कुछ सामान्य सवाल
क्या 550 स्कोर पर सरकारी MBBS सीट मिल सकती है?
जनरल कैटेगरी के लिए संभव नहीं है, लेकिन OBC/SC/ST के लिए स्टेट कोटा में चांस हो सकता है।
NEET कट ऑफ कितने समय बाद जारी होती है?
रिजल्ट के साथ या तुरंत बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित की जाती है।
क्या State Wise Cut Off अलग होती है?
हां, हर राज्य की काउंसलिंग में State Quota Cut Off अलग होती है।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover.
Specialization:
Board Exams & Jobs Updates