Bihar Board 10th 12th Result 2025 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए तैयार है। देखा जा रहा है कि पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी अभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, राजस्थान और सीआईएससीई समेत कई राज्यों की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होकर रिजल्ट जारी करने तैयारी हो गई है।
बिहार बोर्ड हर साल अन्य राज्यों की अपेक्षा जल्द नतीजे जारी करके रिकॉर्ड बनाता है। बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट होली के बाद जारी कर दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। और टॉपर्स को इनाम भी दिया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 दिए हुए छात्रों को अपना रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 किस वेबसाइट से और कैसे चेक कर सकते हैं इसकी डिटेल्स में जानकारी नीचे पेज पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। आइए नीचे पेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने एवं चेक करने से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करते हैं।
Bihar Board 10th 12th Result 2025 : Overview
परीक्षा समिति का नाम | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) |
शैक्षणिक वर्ष | 2024-25 |
विषय | बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 |
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि | 17 से 25 फरवरी 2025 |
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि | 1 से 15 फरवरी 2025 |
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 | मार्च 2025 |
रिजल्ट चेक करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://biharboardonline.com/ |
Bihar Board Result 2025 Latest Update
Bihar Board Result 2025 Release Date : बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 दे चुके छात्र अपना रिजल्ट चेक करने की तलाश में हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।

बता दें पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार बिहार बोर्ड पहले 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं की रिजल्ट 20 से 25 मार्च तक जारी होने की संकेत हैं। उसके बाद बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 28 से 31 मार्च के बीच जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइटें
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र या उनके अभिभावक निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं :
- biharboardonline.com
- seniorsecondary.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
Bihar Board 10th 12th Result 2025 : कैसे चेक करें रिजल्ट?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र या उनके अभिभावक नीचे बताए गए आसान तरीके को फॉलो करते हुए रिजल्ट की जांच कर सकते हैं :
- रिजल्ट की जांच करने के लिए सर्वप्रथम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर बिहार बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें छात्र का रोल नंबर, जन्मतिथि सहित जानकारी दर्ज कर सबमिट करना है।
- आपके सबमिट करते ही बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उसके बाद अब अपने रिजल्ट की जांच करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Bihar Board Result 2025 : पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 से 23 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी और 31 मार्च 2024 को रिजल्ट जारी किया गया था। वहीं बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित हुई थी और इसका रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था।
Bihar Board 10th 12th Result 2025 : FAQs
बिहार बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा?
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने की आधिकारिक तिथि नहीं दी गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 से 31 मार्च 2025 के बीच जारी होने की संभावना है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि क्या है?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तिथि का ऐलान नही किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 से 25 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।