---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने जा रहा, biharboardonline.com पर ऐसे होगा चेक

By: Santosh Kumar

On: March 16, 2025

Follow Us:

Bihar Board 12th Result 2025
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र- छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। परीक्षा दे चुके सभी छात्रों के रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर की ओर से प्रेस वार्ता के जरिए अब कभी भी की जा सकती है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा होते ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। उसके बाद सभी छात्रों को अपने नतीजे की जांच करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। हालांकि रिजल्ट की जांच करने का आसान तरीका इस पेज पर नीचे बताया गया है। साथ ही लिंक भी उपलब्ध किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले जारी होगा।

उसके बाद अप्रैल 2025 में कक्षा 10वीं रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। अगर आपने भी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 दिए हुए हैं तो आपको भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार होगा। आइए नीचे लेख में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने एवं चेक करने से जुड़ी पूरी डिटेल्स प्राप्त करते हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: Important Details

परीक्षा समिति का नामबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
शैक्षणिक वर्ष2024-25
विषयबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि17 से 25 फरवरी 2025
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि1 से 15 फरवरी 2025
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025मार्च 2025
रिजल्ट चेक करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharboardonline.com/

Bihar Board 12th Result Date 2025

Bihar Board 12th Result Release Date: जैसा कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक चली थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक किया गया था। बोर्ड की तरफ से उत्तर कॉपियों की मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है।

Bihar Board 12th Result 2025
Bihar Board 12th Result 2025

मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में किसी भी समय जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने की तिथि के संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

Also Read: Bihar Board 10th 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार, यहां से चेक करें अपडेट

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखा जा सकेगा

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • seniorsecondary.biharboardonline.com
  • digilocker.gov.in

Bihar Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर आपको बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक (रिजल्ट जारी होने के बाद) दिखाई देगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल को दर्ज कर सबमिट करें।
  • ऐसा करने के बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करें और स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Bihar Board 12th Result 2025 Links

Bihar Board 12th Result 2025Click Here (Active Soon)
Official LinkClick Here

Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल कब जारी हुआ था?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है। वहीं पिछले वर्ष 2024 की बात करें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं रिजल्ट 23 मार्च 2024 को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट पिछले 5 वर्ष में कब-कब जारी किए गए थे नीचे तालिका में देख सकते हैं।

कक्षावर्ष रिजल्ट जारी होने की तिथि
12वीं202024 मार्च
12वीं202126 मार्च
12वीं202216 मार्च
12वीं202321 मार्च
12वीं202423 मार्च

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment