CBSE 10th 12th Exam Date 2026: टाइम टेबल PDF अब उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड

By: Santosh Kumar

On: November 1, 2025

Follow Us:

CBSE 10th 12th Exam Date 2026

CBSE 10th 12th Exam Date 2026: सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्रों के बड़े काम की चीज है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथि जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर Datesheet 2026 पीडीएफ उपलब्ध किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

या इस पेज पर बताए गए आसान तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने कहा है कि यह डेट शीट 2026 मुख्य परीक्षा की है, बोर्ड आमतौर पर तिथियां में ज्यादा बदलाव नहीं करता है। ऐसे में अब आप किस दिन कौन-सा पेपर है PDF डाउनलोड कर देख लीजिए और बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लग जाइए ताकि अच्छा नंबर प्राप्त कर सको। इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे ताकि आपकी तैयारी और भी आसान हो सके।

CBSE 2026 Board Exam कब से शुरू होगी?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की मुख्य परीक्षा 10 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षा का शेड्यूल थोड़ा लंबा होगा और यह 09 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें-

कक्षा 10 के छात्रों के लिए अहम जानकारी

CBSE ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए परीक्षा दो चरणों में कराने का फैसला किया है।

  • Phase 1 (Main Exam): 17 फरवरी से 9 मार्च 2026
  • Phase 2 (Improvement Exam): 15 मई से 1 जून 2026

इसका मतलब है कि अगर कोई छात्र पहली बार में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता, तो उसके पास दूसरी बार में बेहतर करने का मौका रहेगा।

कक्षा 12 की परीक्षा 2026

कक्षा 12 की परीक्षा हमेशा से ही लंबे समय तक चलती है क्योंकि इसमें अलग-अलग स्ट्रीम्स (Science, Commerce, Arts) के विषय होते हैं।

  • यह परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
  • प्रमुख विषय जैसे गणित, इंग्लिश और हिंदी मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में रखे गए हैं।

कुछ प्रमुख विषयों की डेटशीट

कक्षातारीखविषय
10वीं2 मार्च 2026हिंदी (कोर्स-A/कोर्स-B)
10वीं7 मार्च 2026सोशल साइंस
12वीं9 मार्च 2026गणित / एप्लाइड गणित
12वीं12 मार्च 2026इंग्लिश (कोर/इलेक्टिव)
12वीं16 मार्च 2026हिंदी (कोर/इलेक्टिव)

सभी परीक्षाएँ सामान्यत: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी।

CBSE Date Sheet 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप CBSE 10th 12th Exam Date 2026 की Datesheet PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये स्टेप्स अपनाएँ:

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: cbse.gov.in
  2. होमपेज पर “Examination – Date Sheet” सेक्शन खोजें।
  3. वहाँ पर “Class 10 & Class 12 Date Sheet 2026” लिंक मिलेगा।
  4. उस पर क्लिक करें और PDF डाउनलोड कर लें।
  5. बेहतर होगा कि इसे प्रिंट भी निकाल लें ताकि पढ़ाई करते समय बार-बार देख सकें।

CBSE Date Sheet 2026 PDF: Direct Link

CBSE 10th 12th Date Sheet 2026 PDF
Official Website

Final Date Sheet का क्या मतलब है?

कई छात्र सोचते हैं कि Final Date Sheet का क्या महत्व है। इसका मतलब है-

  • यह अंतिम टाइम टेबल है, इसमें अब बदलाव नहीं होगा
  • इसमें तारीखें और विषय लगभग तय होते हैं।
  • अंतिम डेटशीट (Final Date Sheet) परीक्षा शुरू होने से पहले जारी की जा चुकी है।

इसलिए छात्रों को चाहिए कि Final शेड्यूल को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू कर दें।

CBSE Date Sheet 2026 क्यों महत्वपूर्ण है?

डेटशीट से छात्रों को पता चलता है कि किस दिन कौन-सा पेपर है। बीच-बीच में मिलने वाले गैप के अनुसार तैयारी को बेहतर बनाया जा सकता है। समय प्रबंधन आसान हो जाता है और तनाव (Exam Stress) कम होता है क्योंकि तैयारी प्लान्ड तरीके से की जा सकती है।

छात्रों के लिए तैयारी के सुझाव

  1. पढ़ाई का शेड्यूल बनाइए – हर दिन के लिए टाइम टेबल तैयार करें।
  2. Revision कीजिए – नए चैप्टर से ज़्यादा ध्यान पुराने टॉपिक्स को दोहराने पर दें।
  3. Sample Papers हल करें – CBSE द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर्स को ज़रूर प्रैक्टिस करें।
  4. सभी विषयों को बराबर समय दें – केवल कठिन विषयों पर नहीं, बल्कि हर विषय पर बैलेंस्ड स्टडी करें।
  5. स्वास्थ्य का ध्यान रखें – अच्छे अंक लाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल ज़रूरी है।

अंतिम वाक्य

दोस्तों, अब आपके पास CBSE 10th 12th Exam Date 2026 की पूरी जानकारी है। परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और अप्रैल तक चलेंगी। अब यह Final Date Sheet है, इसी को देखकर आप अपनी पढ़ाई प्लान कर सकते हैं। अब मेहनत का समय है। अच्छी प्लानिंग और सही रणनीति से आप बोर्ड एग्ज़ाम में बेहतरीन अंक ला सकते हैं।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment