सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

CISCE ISC Result 2025: सीआईएससीई द्वारा समाप्त हुई ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षा, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

CISCE ISC Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित की गई इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 समाप्त की जा चुकी है। इस साल 2025 में ISC (12वीं) परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था। परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों छात्र अब जानना चाहते हैं कि CISCE की ओर से ISC रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?, हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की जानकारी नहीं दिया है।

आमतौर पर, यह रिजल्ट मई महीने में जारी किए जाते हैं। उदाहरण के लिए पिछले साल 2024 में रिजल्ट 6 मई को जारी किए गए थे। उम्मीद है कि काउंसिल पिछले वर्ष के ट्रेंड को फॉलो कर रिजल्ट जारी करने का ऐलान कर सकता है। ISC बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किए जाते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। सीआईएससीई की ओर से आईएससी रिजल्ट 2025 जारी होने की संभावित तिथि, चेक करने का तरीका, टॉपर्स की सूची समेत जानकारी के लिए पेज को अंत तक जरूर पढ़ें।

CISCE ISC Result 2025 जारी होने की संभावित तिथि क्या है?

ISC Result 2025 Release Date: CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) द्वारा ICSE (इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन) 10वीं और ISC (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का सफलतापूर्वक समापन करा लिया गया है। अब बोर्ड उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उत्तरकापियों के मूल्यांकन समाप्त होते ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। अभी बोर्ड ने ICSE, ISC रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है।

लेकिन पिछले साल 2024 के रुझानों के आधार पर रिजल्ट मई 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। संबंधित छात्रों को सलाह देते हैं कि CISCE ISC Result 2025 जारी होने की नवीनतम सूचना के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर विजिट करते रहें। इसी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव भी किया जाएगा। जिसे देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर समेत अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करने होंगे।

CISCE ISC Result 2025
CISCE ISC Result 2025: सीआईएससीई द्वारा समाप्त हुई ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षा, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

CISCE ISC Result 2025: टॉपर्स की लिस्ट नही जारी होगी

सीआईएससीई द्वारा आयोजित की गई ICSE, ISC बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि CISCE ने हाल ही के सालों में टॉपर्स की आधिकारिक सूची जारी ना करने का निर्णय लिया है। यानी बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। टॉपर्स लिस्ट ना जारी करने का कारण छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव को कम करना है।

Read Also: GOA Board 10th Result 2025: गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 7 अप्रैल को इतने बजे होगा जारी, सबसे पहले यहां से करें चेक

CISCE ISC Result 2025 कैसे चेक करें?

CISCE के द्वारा ISC रिजल्ट जारी होने के उपरांत छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट https://cisce.org/ पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “Results” अनुभाग पर क्लिक करें।
  • फिर ISC Result 2025 लिंक का चयन करें।
  • उसके बाद अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • नीचे “Show Result” बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही CISCE ISC Result 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने रिजल्ट की जांच करें और आगे के संदर्भ के लिए इसका स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर सेव कर लें।

ISC Result एसएमएस के माध्यम से कैसे प्राप्त करें?

छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपने परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए, अपने मोबाइल फोन से निम्नलिखित प्रारूप में संदेश भेजें:

  • अपने SMS ऐप्लिकेशन ऑप्शन में जाएँ।
  • नया SMS के लिए टाइप करें : ISC <Space><Unique ID>
  • इस संदेश को 09248082883 पर भेजें। कुछ ही क्षणों में, आपका परिणाम आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।

CISCE के पिछले वर्षों के परिणामों की समीक्षा

पिछले वर्षों में ISC परीक्षाओं के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं। उदाहरण के लिए, 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.19% था, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92% और लड़कों का 97.53% था।

विषयवार अंकन और उत्तीर्ण मानदंड:

ISC परीक्षा में, अंग्रेजी और सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के अंकों के आधार पर कुल प्रतिशत की गणना की जाती है। उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक आवश्यक हैं।

री-चेकिंग और री-इवैल्युएशन प्रक्रिया:

यदि किसी छात्र को अपने अंकों में संदेह है, तो वे री-चेकिंग या री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए, परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क और अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

निष्कर्ष:

ISC कक्षा 12वीं के परिणाम छात्रों के शैक्षणिक जीवन में एक महत्वपूर्ण चरण होते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अंक पत्रों को ध्यान से जांचें और किसी भी विसंगति के मामले में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। भविष्य की योजनाओं के लिए, जैसे उच्च शिक्षा या करियर विकल्प, इन परिणामों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

Frequently Asked Questions (FAQs) –

ISC बोर्ड परीक्षा 2025 कब से कब तक आयोजित हुई?

CISCE की ओर से ISC (12वीं) परीक्षा 2025 का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया।

ISCE बोर्ड परीक्षा 2025 कब से कब तक आयोजित थी?

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ISCE) की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया था।

CISCE द्वारा 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा 12वीं रिजल्ट 2025 मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।

CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट https://cisce.org/ है।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment