सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Gujarat Board SSC HSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट gseb.org पर होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

Gujarat Board SSC HSC Result 2025: गुजरात बोर्ड SSC (Secondary School Certificate) और HSC (Higher Secondary Certificate) परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट जारी होने को लेकर लेटेस्ट अपडेट है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर से इस साल 2025 में SSC (10वीं), HSC (12वीं) बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक प्रदेश के तमाम निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2025 अपने आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जल्द ही जारी करेगा। इस आधिकारिक वेबसाइट पर गुजरात बोर्ड SSC HSC Result 2025 का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने अंक की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर पाएंगे।

गुजरात बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्र अपने स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की तिथि, ऑनलाइन चेक करने का तरीका, पिछले साल गुजरात बोर्ड रिजल्ट कब जारी किया गया था? समेत जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक पढ़ना जारी रखें।

GSEB SSC HSC Result 2025: अवलोकन

बोर्ड का नामगुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB)
रिजल्ट का नामGujarat Board SSC HSC Result 2025
शैक्षणिक सत्र2024-25
गुजरात बोर्ड SSC परीक्षा तिथि27 फरवरी से 13 मार्च 2025
गुजरात बोर्ड HSC परीक्षा तिथि27 फरवरी से 17 मार्च 2025
गुजरात बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथिमई 2025
रिजल्ट चेक करने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/

गुजरात बोर्ड SSC HSC रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

Gujarat Board SSC HSC Result 2025 Release Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) इस समय SSC (कक्षा 10वीं) और HSC (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट 2025 जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। हालांकि गुजरात बोर्ड ने अभी 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट मई 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।

छात्र रिजल्ट जारी होने से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर समय-समय पर विजिट करते रहें। इसी आधिकारिक वेबसाइट पर गुजरात बोर्ड SSC HSC रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव होगा। जिसके बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर पाएंगे। गुजरात बोर्ड रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका इस पेज पर देख सकते हैं।

Also Read: 12th Ke Baad Kaun Sa Course Kare: 12वीं के बाद इन कोर्स में लें एडमिशन, 3 साल में नौकरी पक्की

गुजरात बोर्ड SSC HSC परीक्षा कब हुई थी?

गुजरात बोर्ड की तरफ से इस बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित किया था। कक्षा 10वीं (SSC) की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। और कक्षा 12वीं (HSC) की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक की गई थी। वहीं सामान्य स्ट्रीम की परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक चली थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 6:15 बजे तक आयोजित हुई थी।

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे?

गुजरात बोर्ड एसएससी एचएससी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर जारी होने के बाद छात्र या उनके अभिभावक नीचे बताए गए आसान तरीके को फॉलो करते हुए स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं –

  1. गुजरात बोर्ड SSC HSC रिजल्ट के लिए GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद होम पेज पर नवीनतम अधिसूचना अनुभाग में जाएं।
  3. वेबसाइट पर उपलब्ध SSC/HSC Result 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  4. उसके बाद छात्र का रोल नंबर दर्ज कर चेक रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. ऐसा करने के उपरांत गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. फिर आप अपने स्कोर कार्ड की जांच करें और डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।

गुजरात बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक होगा?

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आप अपने मोबाइल के SMS के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। एसएमएस के माध्यम से गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 देखने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा –

  • अपने मोबाइल के एसएमएस एप्लीकेशन में जाएं।
  • नया एसएमएस टाइप करें जिसमें SSC/HSC स्पेस सीट नंबर लिखें।
  • उसके बाद इसको 56263 पर भेज दें।
  • इस नंबर पर भेजते ही गुजरात बोर्ड रिजल्ट आपके नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।

पिछले साल गुजरात बोर्ड का रिजल्ट कब जारी हुआ था?

Gujarat Board Previous Year 2024 Result Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पिछले साल 2024 में एससी और एचएससी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया गया था। गुजरात HSC (12वीं) रिजल्ट 9 मई 2024 को जारी किया गया था। जबकि SSC (10वीं) रिजल्ट 11 मई 2024 को सुबह 8:00 बजे जारी हुआ था।

Gujarat Board SSC HSC Result 2025: FAQs –

गुजरात बोर्ड रिजल्ट कब आएगा 2025?

गुजरात बोर्ड SSC HSC रिजल्ट मई 2025 में जारी होने की उम्मीद है।

गुजरात बोर्ड रिजल्ट कहां से चेक होगा?

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे GSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ से चेक किया जा सकेगा।

गुजरात बोर्ड की परीक्षा कब से कब तक हुई थी?

गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment