---Advertisement---

Inter Result 2025 Bihar Board: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 12th रिजल्ट कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक

By: Santosh Kumar

On: April 1, 2025

Follow Us:

Inter Result 2025 Bihar Board
---Advertisement---

Inter Result 2025 Bihar Board: बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र – छात्राओं का खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 बीएसईबी के पटना कार्यालय से 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया।

इंटर रिजल्ट 2025 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर एक्टिव होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए जरूरी डिटेल्स जैसे- रोल कोड, रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के तीनों स्ट्रीम (कॉमर्स, साइंस, आर्ट) के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। बिहार बोर्ड बड़ी जल्द रिजल्ट जारी करता है। जैसा कि इस बार इंटर की उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन समाप्त होने के महज 15 दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया है।

अगर आप भी बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 2025 दिए हैं और रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो इस पेज पर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 कहां से और कैसे चेक करें इसे बताया गया है। साथ ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव किया गया है। तो बिना देरी किए हुए पेज को नीचे स्क्रोल कर इंटर रिजल्ट 2025 बिहार बोर्ड चेक कर सकते हैं।

Inter Result 2025 Bihar Board: Highlight

परीक्षा समिति का नामबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
शैक्षणिक वर्ष2024-25
विषयबिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा तिथि1 से 15 फरवरी 2025
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 तिथि25 मार्च 2025
लॉगिन क्रेडेंशियलरोल कोड, रोल नंबर
रिजल्ट चेक करने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://interbiharboard.com/, https://interresult2025.com/

Live Inter Result 2025 Bihar Board

Inter Result 2025 Bihar Board Update: जैसा कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से इंटर (12वीं) परीक्षा रिजल्ट 2025 के जारी होने की तिथि एवं समय की घोषणा एक दिन पहले ही की गई। यह रिजल्ट बीएसईबी के पटना कार्यालय से 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे घोषित किया गया। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 को लेकर लेटेस्ट अपडेट में यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और interresult2025.com पर जारी है।

Inter Result 2025 Bihar Board
Inter Result 2025 Bihar Board: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 12th रिजल्ट कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक

छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए जरूरी डीटेल्स दर्ज कर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक नीचे पेज पर दिया गया है। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही डायरेक्ट लिंक की मदद से अपने रोल नंबर दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी देख सकते हैं। बता दें कि जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में टॉप करेगा उसे राज्य सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा।

Also Read: 12th Ke Baad Kaun Sa Course Kare: 12वीं के बाद इन कोर्स में लें एडमिशन, 3 साल में नौकरी पक्की

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 किस -किस वेबसाइट्स से चेक होगा?

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं –

  • interresult2025.com
  • interbiharboard.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • seniorsecondary.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 कहां से और कैसे चेक करें?

  • बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘Bihar Board Inter Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया टैब ओपन होगा। जिसमें छात्र का रोल नंबर, जन्म तिथि को दर्ज कर सबमिट करें।
  • ऐसा करते ही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • आगे के संदर्भ के लिए स्क्रीनशॉट लें या रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

Check Bihar Board Inter Result 2025Click Here
रिजल्ट चेक करने की Official WebsiteClick Here

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा कब हुई थी?

Bihar Board 12th Exam Date 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस बार परीक्षा में 12 लाख 92 हजार 313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 38 जिलों में 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च 2025 तक किया गया था।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment