JNVST Admission 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 6 और कक्षा 9 के एडमिशन के लिए आयोजित की गई जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 (JNVST 2025) के परिणाम और एडमिशन से संबंधित जानकारी की तलाश कर रहे छात्र एवं उनके अभिभावकों के लिए अहम खबर है। इस साल 2025 में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2025 कक्षा 6 और 9 के लिए सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया गया था।
जबकि कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्रों को और उनके अभिभावकों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रों का नाम लिस्ट में शामिल होगा उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए एडमिशन मिलेगा। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 का ऐलान समिति की ओर से जल्द ही किया जा सकता है।
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद परीक्षार्थी या उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 के परिणाम जिला अधिकारी, संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यालयों के नोटिस पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम (JNVST Result 2025) जारी होने के बाद किस प्रकार से एडमिशन 2025 होगा एडमिशन के लिए लगने वाले दस्तावेज समय जानकारी नीचे लेख में देख सकते हैं।
JNVST Admission 2025: संक्षेप विवरण
समिति का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS) |
परीक्षा का नाम | नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 प्रवेश परीक्षा 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2025- 26 |
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा तिथि | 18 जनवरी 2025 |
नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा तिथि | 8 फरवरी 2025 |
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 रिजल्ट 2025 | मार्च 2025 (संभावित) |
नवोदय रिजल्ट 2025 चेक मोड | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://navodaya.gov.in/ |
JNVST Admission 2025: रिजल्ट कब जारी होगा?
JNVST Result 2025: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 में एडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि नवोदय विद्यालय की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट नहीं दी गई है। ऐसे में छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि नवोदय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर नज़रें बनाए रखें।

जैसे ही परिणाम की घोषणा होती है तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज कर अपने परिणाम की जांच करें। हालांकि नवोदय विद्यालय रिजल्ट की जांच करने के लिए छात्र और उनके पैरेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप में तरीका बताया गया है। जिन्हें फॉलो करते हुए अपने परिणाम देख सकते हैं। उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया की भी जानकारी देख सकते हैं।
How To Check JNVST Result 2025 For Class 6 & 9?
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 6 और कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 जारी होने के बाद नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करते हुए रिजल्ट की जांच की जा सकती है।
- नवोदय रिजल्ट के लिए छात्र या उनके अभिभावकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाना है।
- उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जेएनवीएसटी कक्षा 6 या कक्षा 9 के परिणाम लिंक को खोज कर उस पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज ओपन होगा जिसमें छात्र का रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- ऐसा करने के बाद नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आप अपने परिणाम की जांच करें और स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।
JNVST Admission 2025: आवश्यक दस्तावेज
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को एडमिशन के दौरान लगने वाले कुछ आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना होगा। जेएनवीसटी एडमिशन 2025 शुरू होते ही विद्यालय में जमा करके वेरिफिकेशन कराना होगा। एडमिशन के दौरान लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:
- सभी शैक्षणिक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पिछली कक्षा की मार्कशीट /सर्टिफिकेट
- नवीनतम फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- नवोदय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025
- अन्य विद्यालय की तरफ से मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
JNVST Admission 2025: ऐसे होगा एडमिशन
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रों का नाम नवोदय विद्यालय समिति द्वारा घोषित किया जाएगा। उन्हें विद्यालय की ओर से निर्धारित होने वाली तिथि तक एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। विद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा। विद्यालय की ओर से सभी डाक्यूमेंट्स का सत्यापन होने के बाद डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई जाती है तो नवोदय विद्यालय कक्षा 6 या कक्षा 9 में एडमिशन मिल जाएगा।
ध्यान रहे यदि छात्र के डॉक्यूमेंट में कोई गड़बड़ी मिलती है तो ऐसे में नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025 प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025 से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JNVST Admission 2025: FAQs –
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा तिथि क्या थी?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया गया था।
नवोदय विद्यालय कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा कब हुई थी?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 8 फरवरी 2025 को किया गया था।
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट कब जारी होगा?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
नवोदय विद्यालय एडमिशन 2025 प्रक्रिया कब शुरू होगी?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 एडमिशन 2025 की प्रक्रिया जारी है। प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद रिजल्ट की घोषणा जल्द ही होगी। उसके बाद शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए एडमिशन लिया जाएगा।