सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां करें डाउनलोड

MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 Download: मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। जो छात्र ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत 10वीं या 12वीं की रुक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन किए थे और परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 अब जारी कर दिया गया है। बता दें कि 27 मई 2025 को MPSOS (मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय शिक्षा बोर्ड) ने आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं।

अगर आपने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो अब आप अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हमने इस पेज पर रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध किया है।आइए जानते हैं कि इसे कैसे डाउनलोड करें, किन बातों का ध्यान रखें, और इस बार की परीक्षा से जुड़ी खास बातें।

क्या है ‘रुक जाना नहीं’ योजना?

‘रुक जाना नहीं’ योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद छात्रों को पढ़ाई बीच में छोड़ने से रोकना है। अगर कोई छात्र MP Board की मुख्य परीक्षा में फेल हो जाता है, तो इस योजना के तहत उसे दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलता है। इससे छात्र अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं और आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

MP Board Ruk Jana Nahi परीक्षा की तारीखें

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) बोर्ड की तरफ से पहले ही पूरा टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की रुक जाना नहीं परीक्षा 2 जून से 12 जून तक एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 जून से 17 जून 2025 तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक निर्धारित किया गया है।

एडमिट कार्ड 27 मई को हुआ जारी

इस बार भी MPSOS ने समय रहते कदम उठाते हुए 27 मई 2025 को Ruk Jana Nahi 10th 12th Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अब छात्र mpsos.mponline.gov.in पर जाकर रोल नंबर/ओएस नंबर और कोड दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि छात्रों की सहूलियत के लिए हमने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व लिंक दोनों इस पेज पर उपलब्ध किया है।

यह भी पढ़ें: MP Board Supplementary Admit Card 2025: 10वीं–12वीं परीक्षा हॉल टिकट जारी, लिंक देखें

MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 Download कैसे करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले जाएं आधिकारिक वेबसाइट पर: https://mpsos.mponline.gov.in/
  2. होमपेज पर “Ruk Jana Nahi Admit Card 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. फिर दिए गए ‘Search’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. इतना करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  6. अब इसे PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर निकालें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होता है?

एडमिट कार्ड में कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषयवार परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश

इन जानकारियों को अच्छे से जांच लें ताकि परीक्षा के दिन कोई दिक्कत न हो।

रुक जाना नहीं परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

  1. एडमिट कार्ड के साथ एक वैध ID प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) जरूर लेकर जाएं।
  2. परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  3. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है।
  4. शांतिपूर्वक और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 Download Link

MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025
Official Website

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो तो?

अगर किसी कारणवश आपका एडमिट कार्ड वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है, तो घबराएं नहीं। इन उपायों को अपनाएं:

  • रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर सही से दर्ज करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।
  • वेबसाइट पर ज़्यादा ट्रैफिक होने के कारण पेज खुलने में समय लग सकता है — थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें।
  • फिर भी समस्या हो तो MPSOS के हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी सहायता केंद्र से संपर्क करें।

निष्कर्ष: अब देरी न करें, तुरंत करें डाउनलोड!

अगर आप MP Board Ruk Jana Nahi Yojana 2025 के तहत परीक्षा देने जा रहे हैं, तो अब बिल्कुल भी देरी न करें। 27 मई 2025 को एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, इसलिए तुरंत mpsos.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। यह मौका आपके भविष्य को फिर से पटरी पर लाने का है। तैयारी पूरी रखें, आत्मविश्वास बनाए रखें और परीक्षा में अपना बेस्ट दें।

याद रखें – रुक जाना नहीं, हार मानना नहीं!

FAQs: MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025

MP Board Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 कब जारी हुआ है?

MPSOS ने Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 को 27 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

रुक जाना नहीं परीक्षा कब से कब तक होगी?

एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं परीक्षा 2 जून से 17 जून 2025 तक होगी।

MP Ruk Jana Nahi Admit Card 2025 कहां से डाउनलोड करें?

आप एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

आपको अपना MPBSE RollNo /OS RollNo और कैप्चा कोड चाहिए।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment