सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025: जाने कब आएगा रिजल्ट, कैसे करें चेक?

MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित Ruk Jana Nahi Yojna (RJN) उन विद्यार्थियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जो किसी कारणवश 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सके। क्योंकि अब इस परीक्षा के जरिए उन्हें सफलता मिल सकती है। इस साल 2025 में भी हजारों छात्रों ने इस योजना के तहत परीक्षा दे चुके हैं। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) की तरफ से 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 जून से 12 जून 2025 तक किया गया था।

परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी छात्रों की निगाहें MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025 पर टिकी है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें, मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया क्या होगी तो यह लेख आपके लिए ही है। यहां पर एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई गई है।

MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Exam 2025: कब हुई परीक्षा?

इस साल 2025 में Ruk Jana Nahi Class 10 की परीक्षा 2 जून से 12 जून 2025 के बीच कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में राज्य भर से हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और अब सभी छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।

MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?

अभी तक MPSOS द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो पिछली बार साल 2024 में जून सत्र का परिणाम 19 जुलाई को जारी किया गया था। इसी तरह, 2025 में भी परिणाम जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की संभावना है। यह रिजल्ट एमपीएसओएस की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी होगा। उसके बाद छात्र अपने रोल नंबर/ओएस नंबर और कोड के जरिए रिजल्ट की जांच कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- NIOS Result 2025 Class 12: जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट, देखें अपडेट ऐसे चेक करें

कैसे चेक करें RJN Class 10th Result 2025?

एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे चेक करना बहुत आसान है। हमने नीचे रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया है, छात्र निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. पहले तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: https://www.mpsos.nic.in
  2. होमपेज पर ‘Ruk Jana Nahi 10th Result 2025’ लिंक खोजें और क्लिक करें।
  3. फिर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. और नीचे ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?

आपके स्कोरशीट में निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध होंगी जिन्हें आपको चेक करना चाहिए:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • पास/फेल की स्थिति
  • ग्रेड या डिवीजन (यदि लागू हो)

अगर रिजल्ट में त्रुटि हो तो क्या करें?

यदि आपको रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है जैसे कि:

  • अंक कम दिखना
  • विषयों में गड़बड़ी
  • नाम या जन्मतिथि गलत होना

तो तुरंत MPSOS हेल्पलाइन या अपने विद्यालय से संपर्क करें। आप ऑनलाइन रिवीजन या रीचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

आगे क्या करें रिजल्ट आने के बाद?

यदि आपने RJN परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, तो आप निम्नलिखित विकल्पों पर विचार कर सकते हैं:

  1. 11वीं में प्रवेश लें (सरकारी या प्राइवेट स्कूल)
  2. ITI या कौशल विकास पाठ्यक्रम जॉइन करें
  3. डिप्लोमा कोर्स जैसे D.Ed, Polytechnic आदि में आवेदन करें
  4. यदि आपको अंक सुधारने हैं, तो अगली परीक्षा (दिसंबर 2025) में फिर से शामिल हो सकते हैं।

MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025: महत्वपूर्ण लिंक

MPSOS Official Website
Ruk Jana Nahi Result Portal

सारांश

इस आर्टिकल – MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025 के जरिये हमने आप लोगों को इसकी ताजा जानकारी देने का प्रयास किया है, यह उन छात्रों के लिए एक नई उम्मीद है, जिन्होंने हार नहीं मानी। जुलाई 2025 में जब परिणाम घोषित होंगे, तो न जाने कितने छात्र अपने भविष्य की ओर एक कदम और बढ़ा पाएंगे। अगर आप भी RJN के छात्र हैं, तो घबराएं नहीं, बस शांत मन से परिणाम की प्रतीक्षा करें और आगे की योजना तैयार रखें।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment