mpbse.nic.in Supplementary Result 2025: मूल्यांकन समाप्त, जारी होने वाला है सप्लीमेंट्री रिजल्ट

By: Santosh Kumar

On: July 26, 2025

Follow Us:

mpbse.nic.in Supplementary Result 2025

mpbse.nic.in Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 दिए हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने वाला है। एमपी बोर्ड ने इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक किया था। इस बार भी सप्लीमेंट्री परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई है। अब जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं उन्हें अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। MPBSE ने उत्तरकापियों का मूल्यांकन लगभग पूरा करा लिया है। अब रिजल्ट जारी करने की बारी है।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी होगा। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने होंगे। अगर आप भी एमपी बोर्ड 10th 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख में रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board Supplementary Result 2025: मुख्य बिंदु

बोर्ड का नाममध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
शैक्षणिक वर्ष2024-25
कक्षा 10वीं परीक्षा तिथि17 जून से 26 जून 2025
कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि17 जून से 5 जुलाई 2025
सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025जुलाई 2025
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mpbse.nic.in/

mpbse.nic.in Supplementary Result 2025: मूल्यांकन समाप्त

MPBSE (एमपी बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन) की तरफ से इस साल 2025 में 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई है। यह परीक्षा कक्षा 10वीं के लिए 17 जून से 26 जून 2025 तक आयोजित थी। जबकि कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक चली थी। बोर्ड की ओर से उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन बड़ी तेजी से किया गया, 11 जुलाई 2025 तक उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर लिया गया है। अब छात्रों द्वारा प्राप्तांक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य है, जो जल्द ही समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें- MP Board Supplementary Result 2025: 10th, 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट एक साथ हुए जारी, यहां से करें चेक

सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब जारी होगा? तारीख

जैसा कि उपरोक्त मिली जानकारी को आप तक साझा किया है कि एमपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो रही है। कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त है। जल्द ही बचे हुए बाकी कार्य को पूरा कर सप्लीमेंट्री रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। विभिन्न स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जुलाई के तीसरे या अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह देते हैं की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट की नवीनतम अपडेट चेक करते रहें।

mpbse.nic.in 2025 सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट चेक करना बड़ा आसान है। यह मुख्य परीक्षा रिजल्ट के अनुसार ही चेक किया जा सकता है। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने ब्राउज़र में एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट खोलें।
  • “High School/ Higher Secondary School Supplementary Result 2025” लिंक खोजें।
  • फिर लिंक पर क्लिक करें और मांगे गए रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • बस इतना करते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अपने स्कोर कार्ड को चेक करें और स्क्रीन पर दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
MP Board 10th 12th Supplementary Result 2025जुलाई 2025
MPBSE Official Websitehttps://www.mpbse.nic.in/

सप्लीमेंट्री रिजल्ट में क्या जानकारियां दर्ज होगी?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 10वीं /12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मध्यम से जारी होगा, जिसमें परीक्षा में शामिल हुए छात्र का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, पास/फेल की स्थिति, ग्रेड या डिविजन समेत अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज होगी। लेकिन यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद बोर्ड की ओर से भेजी जाएगी, जिसे छात्र अपने स्कूल प्रधानाचार्य से संपर्क कर ले सकेंगे।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment