MPSOS Aa Laut Chale Admit Card 2025: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा चलाई जा रही “Aa Laut Chale Yojana” उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी। अगर आपने इस योजना के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है- Aa Laut Chale Admit Card 2025।
जैसा कि MPSOS की तरफ से आ लौट चलें कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 जून से 12 जून 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 जून से 17 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है। अब इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर उपलब्ध होने वाला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा, कैसे डाउनलोड करें और इसमें किन जरूरी जानकारियों का ध्यान रखना जरूरी है।
Aa Laut Chale Yojana 2025 क्या है?
MPSOS द्वारा संचालित की जा रही “Aa Laut Chale Yojana” एक खास पहल है जो उन छात्रों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने का मौका देती है, जिन्होंने किसी कारणवश स्कूल छोड़ दिया था या बोर्ड परीक्षाएं नहीं दे पाए थे। इस योजना के तहत छात्र सीधे 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होकर मध्य प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
Aa Laut Chale Exam 2025 की तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 2 जून 2025 |
परीक्षा की अंतिम तारीख | 17 जून 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | मई के अंतिम सप्ताह |
परिणाम घोषित | अगस्त 2025 |
Aa Laut Chale Admit Card 2025 कब आएगा?
MPSOS साल भर में दो बार आ लौट चलें परीक्षा आयोजित करता है। ये परीक्षाएं जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। वर्ष 2025 के लिए जून सत्र की परीक्षा का आधिकारिक टाइम टेबल जारी किया गया है जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक परीक्षाएं 2 जून से 17 जून 2025 तक चलने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Aa Laut Chale Admit Card 2025 को मई के अंतिम सप्ताह में किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ruk Jana Nahi Admit Card Kab Aayega 2025: जानिए पूरी जानकारी
Aa Laut Chale Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आ लौट चलें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले www.mpsos.nic.in पर जाएं।
- ‘Aa Laut Chale’ सेक्शन पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको “Aa Laut Chale” या “Admit Card” का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- परीक्षा का चयन करें: 10वीं या 12वीं में से आपने जिस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, उसे चुनें।
- अपना रोल नंबर या पंजीयन नंबर डालें: मांगी गई डिटेल्स भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। आप उसे PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Aa Laut Chale Admit Card में मौजूद जानकारी
Aa Laut Chale Admit Card 2025 में निम्नलिखित जानकारियां होती हैं, जिसे आपको चेक करना चाहिए:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पंजीयन संख्या
- परीक्षा का नाम (10वीं/12वीं)
- विषयों की सूची
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
आ लौट चलें एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें
- एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- परीक्षा केंद्र पर एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ ले जाना अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखे तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो पाए तो क्या करें?
यदि तकनीकी कारणों से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। नीचे दिए गए उपाय करें:
- सुनिश्चित करें कि आपने सही रोल नंबर या पंजीयन नंबर डाला है।
- वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।
- फिर भी समस्या बनी रहे तो MPSOS हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क करें।
निष्कर्ष
Aa Laut Chale Admit Card 2025 उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है जो इस योजना के तहत परीक्षा देने जा रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। यह मौका आपके जीवन में एक नया मोड़ ला सकता है, इसलिए इसे गंभीरता से लें।
अगर आपको इस विषय से जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो नीचे कमेंट करें या फिर नियमित अपडेट के लिए वेबसाइट को बुकमार्क करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
मैं MPSOS “Aa Laut Chale” एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड करूं?
आप इसे mpsos.nic.in से अपने रोल नंबर या आवेदन क्रमांक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, क्या करें?
वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण ऐसा हो सकता है। कुछ समय बाद प्रयास करें या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
एडमिट कार्ड में अगर कोई गलती है तो?
यदि नाम, फोटो या विषय में कोई गलती है तो तुरंत MPSOS हेल्पलाइन या स्कूल से संपर्क करें।
क्या परीक्षा केंद्र बदलवाया जा सकता है?
नहीं, एक बार परीक्षा केंद्र तय हो जाने के बाद उसमें बदलाव संभव नहीं है।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover.
Specialization:
Board Exams & Jobs Updates