Navodaya Vidyalaya Result 2025: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

By: Santosh Kumar

On: June 9, 2025

Follow Us:

Navodaya Vidyalaya Result 2025

Navodaya Vidyalaya Result 2025: बड़ी खबर, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए कक्षा 6 एवं 9 के छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की तरफ से जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एवं 9 रिजल्ट 2025 (JNV Result 2025 Class 6 And 9) 25 मार्च 2025 को घोषित किया गया है। नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर एक्टिव है।

जिन छात्रों ने अभी तक अपने परिणाम चेक नहीं किए हैं वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर रिजल्ट चेक करने का बताया गया तरीका या उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। बता दें नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 18 फरवरी 2025 को एवं कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को देशभर में कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 

जो छात्र इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उन्हें देश के जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जाएगा। नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 कक्षा 6 एवं 9 का चेक करने के लिए इस पेज को अंत तक पढ़े। रिजल्ट चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक समेत अन्य जानकारी प्रदान की गई है।

Navodaya Vidyalaya Result 2025: Full Details

समिति का नाम जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS)
परीक्षा का नामनवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 प्रवेश परीक्षा 2025
शैक्षणिक सत्र2025- 26
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा तिथि18 जनवरी 2025
नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा तिथि8 फरवरी 2025
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 रिजल्ट 202525 मार्च 2025 (जारी)
नवोदय रिजल्ट 2025 चेक मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/

Navodaya Vidyalaya Result 2025 Class 6 & 9

JNV Result 2025 Class 6 & 9: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से आयोजित की गई कक्षा 6 एवं 9 की प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नवोदय रिजल्ट 25 मार्च को दोनों कक्षाओं का एक साथ आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया गया। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, एवं जन्म तिथि को दर्ज करते हुए जांच कर सकते हैं। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में सफल होंगे उन्हें नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जाएगा।

Navodaya Vidyalaya Result 2025
Navodaya Vidyalaya Result 2025: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

और छात्र की पढ़ाई निशुल्क होगी। बता दें की पढ़ाई के साथ-साथ जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र को रहने, खाने- पीने एवं मेडिकल सुविधा भी फ्री में प्रदान की जाती है। अगर आपका भी बच्चा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुआ था और अभी तक रिजल्ट नहीं चेक किए हैं तो नीचे बताए गए तरीके से आसानी से चेक कर सकते हैं।

Also Read:

Navodaya Vidyalaya Result 2025 कहां से और कैसे चेक करें?

  • नवोदय रिजल्ट चेक करने के लिए NVS की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट गेम पेज पर नवोदय विद्यालय कक्षा 6/ 9 रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव किया गया है।
  • अब आप जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया टैब ओपन होगा जिसमें छात्र का रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके चेक रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही नवोदय रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब आप रिजल्ट/स्कोर कार्ड चेक करें और आगे के लिए स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Navodaya Vidyalaya Result 2025 Class 6 & 9 Link

Navodaya Vidyalaya Result 2025 Class 6
Navodaya Vidyalaya Result 2025 Class 9
JNV Official Website

नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 में दर्ज विवरण जरूर चेक करें –

नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2025 कक्षा 6 एवं 9 का जारी होने के बाद स्कोरकार्ड पर छात्र के निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं। जिन्हें छात्र या उनके अभिभावक को जरूर चेक करना चाहिए –

  • परीक्षा का नाम
  • छात्र का नाम
  • छात्र की जन्म तिथि
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • प्राप्त अंक
  • स्कूल का नाम
  • पासिंग स्थित

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आयोजन दो चरणों में किया गया है। पहले चरण की परीक्षा समाप्त होकर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा 6 के दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया। अब दोनों चरणों की परीक्षाओं का रिजल्ट नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से जारी किया जा चुका है, एवं शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment