सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी तिथि और पूरी जानकारी

NEET UG 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली NEET UG 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड (NEET UG 2025 Admit Card) कुछ ही दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है। बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी की परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की जानी है।

परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण किया है। इन सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड नीट यूजी परीक्षा 2025 तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि NEET UG 2025 Admit Card कब आएगा, कैसे डाउनलोड करें, क्या-क्या जानकारी उसमें होगी और किन जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।

NEET UG 2025 Admit Card कब जारी होगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, NEET UG 2025 Admit Card परीक्षा तिथि से करीब 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। अगर परीक्षा 4 मई 2025 को निर्धारित है, तो संभावना है कि 1 मई 2025 को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। उसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका इस पेज पर भी दिया गया है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नीट यूजी एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होगी

नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण किया है सिर्फ उनका ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के पहले उम्मीदवारों की परीक्षा किस तिथि को और किस शहर में होगी इसकी जानकारी “NEET UG 2025 City Intimation Slip” के द्वारा दी जाएगी। परीक्षा शहर सूचना स्लिप एडमिट कार्ड से पहले यानी 26 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है।

NEET UG 2025 Admit Card से जुड़ी खास बातें

  • एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा।
  • NTA द्वारा एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजा जाएगा
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।

NEET UG 2025 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर NEET UG 2025 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin भरना होगा।
  4. सारी डिटेल्स भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका NEET UG 2025 Admit Card दिख जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2-3 प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

NEET UG 2025 Admit Card में क्या-क्या जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड पर आपके एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें शामिल होंगे:

  • छात्र का नाम
  • अभ्यर्थी की फोटो और सिग्नेचर
  • एप्लिकेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती पाई जाती है तो तुरंत NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें।

NEET UG 2025 Admit Card के साथ जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:

  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar Card, Voter ID, PAN Card, Passport, Driving License)
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो (जो एडमिट कार्ड पर लगी फोटो के समान हो)
  • NEET UG 2025 Admit Card की 2 कॉपी

बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NEET UG 2025 Exam Pattern क्या है?

NEET UG 2025 का आयोजन ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर आधारित) में किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार का है:

  • कुल प्रश्न: 200 (180 अटेम्प्ट करने होंगे)
  • विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी)
  • प्रश्न प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ)
  • समय: 3 घंटे 20 मिनट
  • भाषा: 13 भाषाओं में

NEET UG 2025 Admit Card से जुड़े FAQs

NEET UG 2025 Admit Card कब आएगा?

NEET UG 2025 Admit Card परीक्षा तिथि से करीब 3 दिन पहले यानी 1 मई 2025 को आने की संभावना है।

क्या NEET UG एडमिट कार्ड डाक द्वारा आएगा?

नहीं, NEET UG एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मिलेगा।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है?

एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो।

NEET Admit Card डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

NEET Admit Card डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट: https://neet.nta.nic.in/

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment