NIOS 10th 12th Result Date 2025: जैसा कि हर साल लाखों छात्र National Institute of Open Schooling (NIOS) के तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं। NIOS की परीक्षा का इंतजार हर उस छात्र के लिए अहम होता है जो रेगुलर स्कूलिंग के बजाय ओपन स्कूल के जरिए अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा होता है।अगर आप भी 2025 में अप्रैल सेशन की NIOS 10वीं या 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, तो जाहिर है कि इस समय आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि NIOS Result Date 2025 क्या है? या NIOS रिजल्ट कब आएगा?।
इस लेख में हम आपके लिए इन सभी सवालों का जवाब विस्तार से लेकर आए हैं। इसलिए चलिए जानते हैं इस साल की अप्रैल 2025 सत्र की NIOS 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 से लेकर, रिजल्ट कब आएगा और कैसे चेक कर सकते हैं समेत पूरी जानकारी आसान शब्दों में।
NIOS 10th 12th Result 2025 Overview
परीक्षा बोर्ड | National Institute of Open Schooling (NIOS) |
क्लास | 10वीं और 12वीं |
सेशन | April 2025 |
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि | 17 मार्च से 1 अप्रैल 2025 |
थ्योरी परीक्षा तिथि | 9 अप्रैल 2025 से 19 मई 2025 |
NIOS रिजल्ट तिथि | जून के अंतिम या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह तक |
रिजल्ट चेक करने का माध्यम | ऑनलाइन |
NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट | https://nios.ac.in/ |
इसे भी पढ़ें: NIOS Result 2025 Class 12: जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट, देखें अपडेट ऐसे चेक करें
NIOS 10th और 12th की परीक्षा 2025 में कब हुई थी?
बता दें NIOS हर साल दो सेशन में परीक्षा आयोजित करता है – April Session और October Session। यहाँ हम अप्रैल 2025 सेशन की बात कर रहे हैं। NIOS 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। वहीं, NIOS द्वारा जारी की गई आधिकारिक डेटशीट के अनुसार थ्योरी परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2025 तक चली थी। अब इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है।
NIOS 10th 12th Result Date 2025 क्या है?
अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर जिसे छात्रों की ओर से ज्यादा सर्च किया जा रहा है – NIOS Result 2025 Kab Aayega?, NIOS 10th 12th Result Date Kya hai? तो बता दें कि NIOS आम तौर पर परीक्षा खत्म होने के 6 से 8 हफ्तों के भीतर परिणाम घोषित करता है। चूंकि इस बार परीक्षा 19 मई 2025 को समाप्त हुई है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि NIOS 10th और 12th का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
संभावित रिजल्ट डेट:
- NIOS 10th Result Date 2025 (Expected): 01-10 जुलाई 2025 के बीच
- NIOS 12th Result Date 2025 (Expected): 25-30 जून 2025 के बीच
ध्यान दें कि यह संभावित तारीख है। ऑफिशियल डेट घोषित होने पर आप उसे NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th Result 2025: जाने कब आएगा रिजल्ट, कैसे करें चेक?
NIOS का रिजल्ट महत्वपूर्ण क्यों होता है?
NIOS का सर्टिफिकेट पूरे भारत में वैध होता है। चाहे आप सरकारी नौकरी में जाना चाहते हों या कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हों, NIOS का रिजल्ट आपके लिए वैसा ही है जैसे किसी रेगुलर स्कूल का रिजल्ट होता है। NIOS के छात्र JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षाओं में भी बैठ सकते हैं। इसलिए इसका महत्व कम नहीं, बल्कि उतना ही है जितना किसी भी बोर्ड का होता है।
रिजल्ट कहां और कैसे देख पाएंगे?
जब रिजल्ट जारी किया जाएगा, तो छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या result.nios.ac.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
- NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: nios.ac.in या results.nios.ac.in
- फिर “Secondary Result” या “Senior Secondary Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Enrollment Number डालें।
- Captcha Code भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- बस इतना करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- चाहें तो PDF डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।
SMS से NIOS रिजल्ट कैसे चेक करें?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं।
NIOS10 और भेजें 5676750 पर
(10वीं के लिए)
NIOS12 और भेजें 5676750 पर
(12वीं के लिए)
कुछ ही मिनटों में आपके नंबर पर रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी।
रिजल्ट में क्या-क्या देखने को मिलेगा?
NIOS रिजल्ट में आपको निम्नलिखित जानकारियाँ देखने को मिलेंगी:
- छात्र का नाम
- एनरोलमेंट नंबर
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्तांक
- पास/फेल स्टेटस
- ग्रेड/डिवीजन
अगर रिजल्ट में कोई गलती हो तो क्या करें?
अगर आपको लगता है कि रिजल्ट में कोई गड़बड़ी है या आपको अंक कम लगे हैं, तो NIOS छात्रों को Re-evaluation (पुनर्मूल्यांकन) और Rechecking (पुनः जांच) का विकल्प देता है। रिजल्ट आने के 15 दिनों के भीतर आप इस प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटी-सी फीस भी देनी होती है।
पिछले साल कब आया था NIOS रिजल्ट?
थोड़ा सा पिछला ट्रेंड जानना भी आपके लिए उपयोगी रहेगा। 2024 में NIOS ने 10वीं और 12वीं का अप्रैल सेशन रिजल्ट 10 जुलाई 2024 को जारी किया था। इस हिसाब से 2025 में भी लगभग यही समय-सीमा या इससे एक सप्ताह पूर्व मानी जा रही है।
NIOS 10th 12th Result Date 2025 – FAQs
NIOS 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 में कब हुई थी?
NIOS 10वीं और 12वीं की अप्रैल 2025 सेशन की थ्योरी परीक्षा 9 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थी।
NIOS 10th 12th Result 2025 कब आएगा?
NIOS आमतौर पर परीक्षा के 6–8 हफ्तों के भीतर रिजल्ट जारी करता है। इस हिसाब से NIOS का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून के अंतिम या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है।
मैं NIOS का रिजल्ट कहां से देख सकता/सकती हूँ?
आप NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एनरोलमेंट नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
क्या NIOS Result 2025 की ऑफिशियल डेट घोषित हो चुकी है?
अब तक NIOS ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जून के अंतिम या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में परिणाम जारी किया जाएगा।
क्या NIOS का सर्टिफिकेट सरकारी नौकरी और कॉलेज में मान्य है?
हाँ, NIOS का सर्टिफिकेट पूरे भारत में मान्य है। यह CBSE, ICSE या किसी अन्य बोर्ड के समान वैध माना जाता है। छात्र इससे सरकारी नौकरी, कॉलेज एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, JEE, NEET) में भाग ले सकते हैं।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover.
Specialization:
Board Exams & Jobs Updates