NIOS Result 2025 Class 12: नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूल (NIOS) की ओर से आयोजित की गई 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी होने को लेकर ताजा खबर है। बता दें NIOS Class 12 की परीक्षाएं 2025 में अप्रैल और मई के बीच संपन्न हुईं, और अब लाखों छात्र और उनके पैरेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। NIOS 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nios.ac.in) पर जल्द ही होने की खबर है।
अगर आप भी “NIOS Result 2025 Class 12” की अपडेट और जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहाँ आपको मिलेगा रिजल्ट की तारीख, उसे चेक करने का तरीका, और पास या फेल होने के बाद क्या करना चाहिए सब कुछ एक ही जगह पर। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, उम्मीद करते हैं कि आपके लिए यह महत्वपूर्ण साबित होगा।
NIOS Result 2025 Class 12 कब आएगा?
जैसा कि NIOS Class 12 की थ्योरी परीक्षाएं 9 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2025 तक चली थीं। अगर पिछले वर्षों का ट्रेंड देखा जाए, तो रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 6 से 8 हफ्ते के अंदर घोषित किया जाता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स एवं स्रोतों से मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में NIOS Class 12 का रिजल्ट आने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक तिथि के लिए आपको NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना जरूरी है- nios.ac.in
इसे भी पढ़ें:
- NIOS Result Kab Aayega 2025: जानिए रिजल्ट की तारीख, कैसे देखें और क्या करें आगे?
- Navodaya Registration Form For Class 6: नवोदय विद्यालय रजिस्ट्रेशन फॉर्म, तारीखें और जरूरी जानकारी
NIOS 12th Result 2025 कैसे चेक करें?
रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। इसे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एनरोलमेंट नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। हमने यहां स्टेप-बाय-स्टेप रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस दिया है:
- आप पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें- results.nios.ac.in
- फिर होम पेज पर “Senior Secondary April 2025 Result” वाले लिंक (एक्टिव होने पर) पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना Enrollment Number दर्ज करें।
- फिर कैप्चा भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
रिजल्ट SMS और मोबाइल ऐप (NIOS Student App) के ज़रिए भी चेक किया जा सकता है।
NIOS 12th रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी, जिसे आपको चेक करना चाहिए-
- छात्र का नाम
- एनरोलमेंट नंबर
- विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
- पास/फेल स्टेटस
- ग्रेड/पर्सेंटेज
- कुल अंक
NIOS रिजल्ट में पासिंग मार्क्स क्या हैं?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की तरफ से इस साल अप्रैल 2025 सत्र की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 17 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। वहीं इसकी थ्योरी परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। थ्योरी में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
NIOS Result 2025 में फेल होने पर क्या करें?
NIOS की सबसे बड़ी खासियत है Flexibility। अगर कोई छात्र किसी एक या अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो वह अगली परीक्षा (ऑक्टूबर 2025) में उन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा दे सकता है। इसके लिए आपको NIOS की वेबसाइट से Re-Registration करना होगा। Re-exam देने का मौका NIOS के छात्रों के लिए एक बड़ा फायदा है, जिससे वे बिना साल खराब किए आगे बढ़ सकते हैं।
NIOS Class 12 Result के बाद क्या करें?
NIOS से पास होने के बाद छात्रों के पास कई विकल्प होते हैं, जैसे:
- हायर स्टडीज़– BA, B.Com, B.Sc जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन लिया जा सकता है।
- कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम- UPSC, SSC, NDA, CUET, NEET जैसे एग्ज़ाम में बैठने की पात्रता होती है। Ensure करें कि आपने जरूरी विषय जैसे Physics, Chemistry, Biology या Math लिए हों।
- स्किल-बेस्ड करियर- ITI, डिजिटल मार्केटिंग, कंप्यूटर कोर्स, डिजाइनिंग, आदि जल्दी रोजगार की दिशा में यह बढ़िया विकल्प हैं।
NIOS Result 2025 से जुड़ी जरूरी बातें
- रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी होता है
- रिजल्ट से जुड़ा कोई भी SMS या Email केवल NIOS के ऑफिशियल पोर्टल से आएगा, किसी अफवाह या फ्रॉड से सावधान रहें
- हार मानने की जरूरत नहीं, NIOS आपको दूसरी कोशिश जरूर देता है
निष्कर्ष
“NIOS Result 2025 Class 12” केवल एक परिणाम नहीं है, ये एक दरवाज़ा है आगे के अवसरों की ओर। चाहे आप कॉलेज में जाना चाहते हों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों या कोई स्किल सीखना चाहते हों, NIOS से पास होकर आप सब कुछ कर सकते हैं जो कोई भी रेगुलर छात्र कर सकता है।
तो तैयार रहें, रिजल्ट जल्द ही आपके सामने होगा। शुभकामनाएँ!
NIOS Result 2025 Class 12 – FAQs
NIOS 12वीं का रिजल्ट 2025 कब आएगा?
NIOS Class 12 का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। सटीक तिथि के लिए आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर नजर रखें।
NIOS 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट की घोषणा होते ही आप अपना रिजल्ट results.nios.ac.in पर जाकर एनरोलमेंट नंबर डालकर देख सकते हैं।
क्या मैं मोबाइल से NIOS का रिजल्ट देख सकता हूं?
हाँ, आप मोबाइल ब्राउज़र या “NIOS Student App” के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अगर किसी विषय में फेल हो जाएं तो क्या करें?
आप उसी विषय में अगली परीक्षा (जैसे अक्टूबर 2025) में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए Re-registration की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover.
Specialization:
Board Exams & Jobs Updates