सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Rajasthan Board 12th Result 2025 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की पूरी जानकारी

Rajasthan Board 12th Result 2025 Kab Aayega: अगर आप भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने से संबंधित लेटेस्ट जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के लाखों छात्र इस वक्त बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित करवाई हैं।

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक किया गया था। इसमें 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल और 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक चली थी। अब सभी स्टूडेंट्स और उनके परिवार वालों की नजरें रिजल्ट डेट पर टिकी हुई हैं। चलिए, इस लेख में जानते हैं कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें और किन-किन साइट्स पर उपलब्ध होगा।

Rajasthan Board 12th Result 2025 कब आएगा?

राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। हर साल बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के करीब 1.5 से 2 महीनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। अगर पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो 2024 में रिजल्ट 18 मई को और 2023 में 20 मई को जारी किया गया था। हालांकि इस बार पिछले साल के मुताबिक पहले रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।

इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि Rajasthan Board 12th Result 2025 भी मई 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। यानी कि 10 से 15 मई 2025 के बीच कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट डेट की पुष्टि करेगा, हम आपको यहीं अपडेट दे देंगे।

किन-किन स्ट्रीम्स का रिजल्ट आएगा साथ में?

राजस्थान बोर्ड 12वीं में तीन प्रमुख स्ट्रीम्स होती हैं:

  • Science (विज्ञान)
  • Commerce (वाणिज्य)
  • Arts (कला)

आमतौर पर विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाता है और कला का रिजल्ट कुछ दिन बाद आता है। लेकिन पिछले साल बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक ही दिन घोषित कर दिया था। उम्मीद है कि 2025 में भी तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक ही दिन आएगा।

Also Read: Rajasthan Police Constable Ka Syllabus 2025: यहां देखें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न

Rajasthan Board 12th Result 2025 कैसे चेक करें?

जब भी Rajasthan Board 12th Result 2025 घोषित किया जाएगा, स्टूडेंट्स नीचे दिए गए तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ’12th Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

Rajasthan Board 12th Result 2025 SMS के जरिए कैसे चेक करें?

अगर वेबसाइट स्लो हो या क्रैश हो जाए, तो स्टूडेंट SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

  • इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • RJ12<स्पेस>रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही पलों में आपके मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

Rajasthan Board 12th Result 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?

आपके राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में निम्न जानकारी दी होगी:

  • स्टूडेंट का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • प्राप्त ग्रेड
  • पास/फेल की स्थिति

Rajasthan Board 12th Result 2025 से जुड़ी जरूरी बातें

  1. रिजल्ट केवल इंटरनेट पर दिखाए जाने वाला प्रारंभिक परिणाम होता है।
  2. असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
  3. अगर कोई स्टूडेंट अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वो रिवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।

Rajasthan Board 12th Result 2025 Kab Aayega – Latest Updates

  • अप्रैल 2025: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है।
  • मई 2025 का पहला सप्ताह: रिजल्ट डेट का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
  • मई 2025 का दूसरा सप्ताह: रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख।

निष्कर्ष

अगर आप भी Rajasthan Board 12th Result 2025 Kab Aayega जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इसका रिजल्ट मई 2025 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है। ऑफिशियल डेट की जानकारी के लिए आप लगातार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और हमारे इस पेज पर नजर बनाए रखें। जैसे ही कोई नई अपडेट आएगी, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment