Rajasthan Police Constable Exam Syllabus 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अहम जानकारी है। जैसा की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न जिला यूनिट एवं बटालियन के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। यदि आप Rajasthan Police Constable Bharti 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की सही जानकारी होना बेहद ज़रूरी है।
सही दिशा में तैयारी करने के लिए Rajasthan Police Constable Exam Syllabus 2025 को समझना पहला कदम है। इस लेख में हम आपको राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के सम्पूर्ण सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स और तैयारी के टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन किए हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ना और समझकर परीक्षा की तैयारी करना आपके लिए जरूरी है।
Rajasthan Police Constable Bharti 2025: संक्षिप्त विवरण
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड |
पद का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल |
पदों की संख्या | 9,617 |
आवेदन | 28 अप्रैल से 25 मई 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन |
परीक्षा | जून/जुलाई 2025 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) |
भाषा माध्यम | हिंदी और अंग्रेजी दोनों |
Rajasthan Police Constable Vacancy Details 2025
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस साल 2025 में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड एवं पुलिस दूरसंचार के कांस्टेबल व चालक के पदों पर कुल 10,000 रिक्तियों की पूर्ति की जानी है। इसमें कांस्टेबल बैंड नॉन टीएसपी के 71 पद, कांस्टेबल जनरल नॉन टीएसपी के 6456, कांस्टेबल जनरल टीएसपी 1162 कांस्टेबल ड्राइवर नॉन टीएसपी 412, कांस्टेबल ड्राइवर टीएसपी 47 एवं कांस्टेबल पुलिस दूरसंचार ड्राइवर के 91, कांस्टेबल पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर के 1378 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
- UP PET 2025 Form Last Date: यूपी पीईटी आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन
- India Post GDS 4th Merit List Kab Aayegi 2025: जानिए चौथी सूची की ताजा अपडेट
- RRB NTPC Exam City Admit Card 2025: डाउनलोड करें NTPC परीक्षा सिटी, एडमिट कार्ड। 5 जून से होगी परीक्षा
Rajasthan Police Constable Exam Syllabus 2025
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मुख्य रूप से तीन भागों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
- रीजनिंग और बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर (Reasoning & Basic Computer Knowledge)
- जनरल नॉलेज, सामान्य विज्ञान, और करंट अफेयर्स
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, राजनीति और आर्थिक स्थिति
1. रीजनिंग और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान (30 अंक)
इस सेक्शन में आपकी सोचने, समझने और तर्कशक्ति की क्षमता को जांचा जाता है। इसके साथ ही कंप्यूटर से जुड़ी बेसिक नॉलेज भी पूछी जाती है।
मुख्य टॉपिक:
- वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग
- कोडिंग-डिकोडिंग
- दिशा ज्ञान
- रक्त संबंध
- पजल्स
- सीरीज (संख्या और वर्णमाला)
- कंप्यूटर के मूल तत्व (Basics of Computer)
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का ज्ञान
- MS Office, इंटरनेट, ई-मेल, साइबर सुरक्षा
2. सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और समसामयिक विषय (30 अंक)
इस सेक्शन में भारत और दुनिया से जुड़े सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
मुख्य टॉपिक:
- भारत का इतिहास, भूगोल, संविधान
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
- विज्ञान और तकनीकी विकास
- करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- खेल और पुरस्कार
- महत्वपूर्ण पुस्तकें और लेखक
3. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल और अर्थव्यवस्था (60 अंक)
यह भाग राजस्थान राज्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों को कवर करता है। इसका वेटेज सबसे ज्यादा होता है (60 अंक), इसलिए इस भाग की तैयारी पर विशेष ध्यान दें।
मुख्य टॉपिक:
- राजस्थान का इतिहास (प्राचीन से आधुनिक काल तक)
- प्रमुख राजवंश और शासक (जैसे मेवाड़, मारवाड़ आदि)
- स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान
- राजस्थान की लोक संस्कृति, मेले, त्योहार, नृत्य, संगीत
- लोक देवता, स्थापत्य कला और हस्तशिल्प
- भौगोलिक विशेषताएं: जलवायु, नदियाँ, झीलें, वनस्पति
- कृषि और खनिज संसाधन
- पंचायती राज व्यवस्था
- समसामयिक राज्य की योजनाएँ और विकास कार्यक्रम
Rajasthan Police Constable Exam Pattern 2025
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
रीजनिंग और कंप्यूटर ज्ञान | 60 | 30 |
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स | 60 | 30 |
राजस्थान जीके | 60 | 60 |
कुल | 150 | 120 अंक |
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती
- क्वालिफाइंग मार्क्स: सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 40%, एससी / एसटी: 36%
राजस्थान पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) देना होता है, जिसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल होती है।
श्रेणी | दौड़ | लंबी कूद | ऊंची कूद |
---|---|---|---|
पुरुष | 5 किमी – 25 मिनट | 10 फीट | 3 फीट 6 इंच |
महिला | 5 किमी – 35 मिनट | 8 फीट | 3 फीट |
राजस्थान पुलिस परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स
- राजस्थान जीके पर फोकस करें: 60 अंकों के लिए यह भाग सबसे महत्वपूर्ण है। लोक देवता, राजवंश, प्रमुख युद्ध, मेले-त्योहार और भूगोल पर अच्छी पकड़ बनाएं।
- करंट अफेयर्स रोज़ाना पढ़ें – न्यूनतम 6 महीने का करंट अफेयर्स जरूर तैयार करें।
- मॉक टेस्ट और पुराने पेपर हल करें – समय प्रबंधन और पैटर्न को समझने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है।
- नोट्स बनाएं – कठिन टॉपिक्स के लिए खुद के शॉर्ट नोट्स तैयार करें ताकि रिवीजन आसान हो।
- शारीरिक फिटनेस बनाए रखें – फिजिकल टेस्ट भी उतना ही जरूरी है जितना कि लिखित परीक्षा।
राजस्थान पुलिस परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें और संसाधन
- राजस्थान जीके: लक्ष्य राजस्थान, राजस्थान दरपन
- सामान्य ज्ञान: Lucent GK
- रीजनिंग: R.S. Aggarwal
- कंप्यूटर: Arihant Computer Awareness
- मॉक टेस्ट: Testbook, Gradeup, Adda247 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
निष्कर्ष
Rajasthan Police Constable Exam Syllabus 2025 की गहराई से समझ आपको सही रणनीति बनाने में मदद करेगी। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए नियमित अध्ययन, स्मार्ट प्रैक्टिस और राज्य की जानकारी पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। यदि आप सही दिशा में मेहनत करते हैं, तो सफलता निश्चित है।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें। कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover.
Specialization:
Board Exams & Jobs Updates