सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

RRB NTPC Exam City Admit Card 2025: डाउनलोड करें NTPC परीक्षा सिटी, एडमिट कार्ड। 5 जून से होगी परीक्षा

RRB NTPC Exam City Admit Card 2025: अगर आप रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होगी। अगर आपने भी RRB NTPC भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC Exam City Admit Card 2025 जारी करने जा रहा है। लाखों उम्मीदवारों की नजर अब परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड पर टिकी हुई है।

क्योंकि भर्ती बोर्ड की ओर से यह एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 5 जून से शुरू होने वाली है। ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 में थोड़ा सा बदलाव किया गया है इसकी डिटेल्स में जानकारी लेख में देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे कि RRB NTPC एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी होगा, एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड होगा और कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा में किन डॉक्यूमेंट्स को लेकर जाना होगा।

RRB NTPC New Exam Date 2025 Schedule

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 में थोड़ा सा बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 5 जून से 23 जून तक निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसमें बदलाव करके एक दिन और बढ़ाया गया है यानी कि अब यह परीक्षा 5 जून से 24 जून तक यानी कुल 16 दिनों तक चलेगी। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित होगी।

बता दें कि आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल की भर्ती 8113 पदों पर होनी है। वहीं अंडर ग्रेजुएट के 3445 पदों के लिए अभी परीक्षा की तारीखें जारी नहीं हुई हैं। इसका शेड्यूल भी जल्द ही जारी होने वाला है। रेलवे परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें।

कब जारी होगा RRB NTPC Exam City Slip 2025?

रेलवे भर्ती बोर्ड की पिछली भर्तियों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है। यानी अगर NTPC CBT 1 परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होगी तो Exam City Slip मई के आखिरी हफ्ते में ही जारी की जा सकती है। इसके लिए आप इस वेबसाइट से जुड़े रहें, यहां पर अपडेट सबसे पहले दी जाती है।

RRB NTPC एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड होगा?

एग्जाम सिटी स्लिप के बाद, रेलवे RRB NTPC Admit Card 2025 को परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी करेगा। यदि आपकी परीक्षा 5 जून को होगी तो एडमिट कार्ड 1 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइम जैसी जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। रेलवे एनटीपीसी परीक्षा शहर सूचना एवं एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड करने का तरीका भी इसी पेज पर देख सकते हैं।

Also Read: Rajasthan Jail Prahari Result Date 2025: कब आएगा रिजल्ट? पूरी प्रक्रिया और संभावित तिथि जानें

Exam City Slip और Admit Card में क्या फर्क है?

विवरणExam City SlipAdmit Card
जारी होने का समयपरीक्षा से 10 दिन पहलेपरीक्षा से 4 दिन पहले
जानकारीपरीक्षा शहर और परीक्षा तारीखपरीक्षा केंद्र, शिफ्ट और व्यक्तिगत डिटेल्स
उद्देश्यट्रैवल प्लानिंगपरीक्षा में एंट्री

RRB Zonewise आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट

हर जोन की अपनी अलग RRB वेबसाइट होती है। यहां कुछ प्रमुख वेबसाइट्स की सूची दी जा रही है:

  • RRB Ajmer – rrbajmer.gov.in
  • RRB Allahabad – rrbald.gov.in
  • RRB Mumbai – rrbmumbai.gov.in
  • RRB Secunderabad – rrbsecunderabad.nic.in
  • RRB Chandigarh – www.rrbcdg.gov.in

RRB NTPC Exam City Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी की ओर से परीक्षा शहर सूचना एवं एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड को नीचे बताए गए आसान स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.rrbcdg.gov.in या संबंधित RRB वेबसाइट।
  2. होमपेज पर “CEN-01/2019 NTPC Exam City Slip” या “Exam City Intimation”/ Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटीस्लिप/एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

जरूरी डॉक्युमेंट्स जो परीक्षा में ले जाना होगा

परीक्षा में बैठने के लिए निम्न डॉक्युमेंट्स ले जाना अनिवार्य है:

  • RRB NTPC Admit Card 2025 (प्रिंटेड कॉपी)
  • एक वैध फोटो ID प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (जो एप्लिकेशन फॉर्म में दी गई हो)

लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें

RRB NTPC 2025 परीक्षा से जुड़ी हर नई अपडेट जैसे-

  • CBT 1 एग्जाम
  • कट ऑफ मार्क्स
  • रिजल्ट डेट

संबंधित जानकारी के लिए पेज को बुकमार्क कर सकते हैं या पेज पर दिए गए टेलीग्राम या व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर लें।

निष्कर्ष

RRB NTPC Exam City Admit Card 2025 को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह है। यह एक अहम डॉक्युमेंट होता है जो परीक्षा के लिए सही प्लानिंग में मदद करता है। रेलवे की ओर से जैसे ही रिलीज होती है, उसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक व डाउनलोड करना ना भूलें। अगर आपने भी आवेदन किया है तो अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स संभाल कर रखें और समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े Join Now

Leave a Comment