Sainik School Exam Admit Card 2025: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 (AISSEE 2025) के लिए आवेदन किए हुए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। यह एडमिट कार्ड NTA की ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जारी होगा। उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या, जन्म तिथि एवं कोड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 5 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया है। परीक्षा तिथि एवं शहर की जानकारी के लिए छात्रों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है। अब छात्रों को सैनिक स्कूल परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की आवश्यकता है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2025 पर छात्र का नाम परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता समेत पूरी जानकारी दर्ज होगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होनी आवश्यक है। जिसकी जानकारी नीचे पेज पर दी गई है। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि एवं डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया समेत जानकारी के लिए पेज को अंत तक जरूर पढ़ें।
Sainik School Exam Admit Card 2025: Overview
परीक्षा आयोजन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) |
परीक्षा का नाम | ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE 2025) |
एडमिट कार्ड का नाम | सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2025 |
कक्षा | 6 एवं 9 |
परीक्षा तिथि | 5 अप्रैल 2025 |
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2025 | जल्द |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aissee.nta.nic.in/ |
Sainik School Admit Card 2025 Latest Update
Sainik School 6th, 9th Admit Card 2025: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश पाने के लिए इसकी प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 एडमिट कार्ड (AISSEE Admit Card 2025) का होना जरूरी है। छात्रों की परीक्षा शहर की सूचना (AISSEE Exam City Intimation) जारी की जा चुकी है।

ऐसे में अब सैनिक स्कूल एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in/ पर जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कोड दर्ज कर प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका एवं लिंक नीचे इस पेज पर उपलब्ध किया गया है।
AISSEE Admit Card 2025: परीक्षा की शिफ्ट एवं समय
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड पर परीक्षा की शिफ्ट एवं समय की जानकारी दर्ज होगी। सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं कक्षा 9 दोनों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को किया गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है। कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। जबकि कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
Read Also: JNVST Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम जल्द, ऐसे होगा एडमिशन
Sainik School Exam Admit Card 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर पाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से AISSEE Admit Card 2025 जारी होने के बाद निम्नलिखित आसान प्रक्रिया को फॉलो करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –
- सैनिक स्कूल एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in/पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ में उपलब्ध AISSEE Admit Card 2025 Class 6th/9th से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नया टैब ओपन होगा। जिसमें छात्र का एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करना है।
- ऐसा करते ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 आपकी स्क्रीन पर होगा।
- अब आप एडमिट कार्ड की जांच करें और स्क्रीन पर दिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
Sainik School Exam Admit Card 2025 Download Link
AISSEE Admit Card 2025 Class 6 (Soon) |
AISSEE Admit Card 2025 Class 9 (Soon) |
Official Website |
Sainik School Exam Pattern 2025 Class 6th 9th
Sainik School Class 6th Exam Pattern: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 (AISSEE 2025) कक्षा 6 के लिए परीक्षा के पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए कुल 300 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा में सवाल भाषा, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज, मैथमेटिक्स विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय मिलेगा।
Sainik School Class 9 th Exam Pattern: सैनिक स्कूल कक्षा 9 के लिए परीक्षा पैटर्न में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए कुल 400 अंक निर्धारित होंगे। प्रश्न पत्र में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल साइंस, इंग्लिश और सोशल साइंस विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 की तारीख क्या है?
सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 की प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार 5 अप्रैल 2025 को किया गया है।
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड इसी सप्ताह किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।
सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in/ है। जहां से परीक्षा एवं एडमिट कार्ड समेत अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/aissee पर जाना होगा।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover.
Specialization:
Board Exams & Jobs Updates