---Advertisement---

Sainik School Seat Matrix 2025: देखें सैनिक स्कूल राज्यवार सीटों की संख्या समेत जानकारी

By: Santosh Kumar

On: May 23, 2025

Follow Us:

Sainik School Seat Matrix 2025
---Advertisement---

Sainik School Seat Matrix 2025: अगर आप सैनिक स्कूल में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि 2025 में किस राज्य में कितनी सीटें उपलब्ध हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन इस साल 5 अप्रैल 2025 को किया गया था। अब सभी छात्र एवं उनके पैरेंट्स का इंतजार AISSEE Result 2025 को लेकर खत्म हो चुका है।

सैनिक स्कूल में कितनी सीटों पर चयन होता है?, सैनिक स्कूल में राज्यवार कुल कितनी सीटें हैं? यह जानकारी Sainik School Seat Matrix 2025 लेख के जरिए हमने बताया है। यह जानकारी उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो AISSEE परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पाना चाहते हैं। इस लेख में हम राज्यवार सीट वितरण, लड़कों और लड़कियों की सीटें, आरक्षण नीति और ई-काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी साझा करेंगे।

सैनिक स्कूल एडमिशन 2025: कुल सीटें कितनी हैं?

भारत में इस समय दो प्रकार के सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं:

  1. पारंपरिक सैनिक स्कूल – रक्षा मंत्रालय द्वारा सीधे संचालित 33 स्कूल
  2. नए सैनिक स्कूल (New Sainik Schools) – PPP मॉडल के तहत संचालित 50+ स्कूल

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए हर स्कूल की अपनी सीट क्षमता होती है, जिसमें लड़कों और लड़कियों के लिए आरक्षित सीटें अलग-अलग होती हैं। अधिकांश स्कूलों में लड़कियों के लिए 10 से 12 सीटें आरक्षित होती हैं, जबकि बाकी सीटें लड़कों के लिए होती हैं।

यहां पढ़ें: AISSEE Class 6th Result 2025: सैनिक स्कूल रिजल्ट जारी, देखें रिजल्ट लिंक और ई-काउंसलिंग

Sainik School Seat Matrix 2025 राज्यवार विवरण

राज्यस्कूल का नामलड़कों की सीटेंलड़कियों की सीटेंकुल सीटें
उत्तर प्रदेशसैनिक स्कूल झांसी701080
सैनिक स्कूल मैनपुरी801090
सैनिक स्कूल अमेठी701080
बिहारसैनिक स्कूल गोपालगंज701080
सैनिक स्कूल नालंदा621072
राजस्थानसैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़9010100
सैनिक स्कूल झुंझुनू9010100
महाराष्ट्रसैनिक स्कूल सतारा9010100
सैनिक स्कूल चंद्रपुर9510105
कर्नाटकसैनिक स्कूल कोडागु801090
गुजरातसैनिक स्कूल बालाचड़ी10812120
झारखंडसैनिक स्कूल तिलैया10612118
मध्य प्रदेशसैनिक स्कूल रीवा651075
हरियाणासैनिक स्कूल कुंजपुरा9010100
पंजाबसैनिक स्कूल कपूरथला10812120
तमिलनाडुसैनिक स्कूल अमरावतीनगर10412116

नोट: यह जानकारी AISSEE 2025 की आधिकारिक ई-काउंसलिंग वेबसाइट (pesa.ncog.gov.in) पर दी गई सीट मैट्रिक्स के आधार पर तैयार की गई है।

Read Also: MPSOS Aa Laut Chale Admit Card 2025: एमपी ‘आ लौट चलें’ परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

सैनिक स्कूल आरक्षण नीति 2025

AISSEE के तहत सैनिक स्कूलों में सीटें निम्नलिखित आधार पर आरक्षित होती हैं:

  • राज्य कोटा: 67% सीटें उसी राज्य के छात्रों के लिए
  • अन्य राज्य कोटा: 33% सीटें अन्य राज्यों के लिए
  • अनुसूचित जाति (SC): 15%
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5%
  • सेवा/पूर्व सेवा वर्ग: 25% (सेना, नौसेना, वायुसेना से जुड़े छात्रों के लिए)

ई-काउंसलिंग और सीट एलोकेशन प्रक्रिया

सैनिक स्कूलों में दाखिला अब ऑनलाइन ई-काउंसलिंग के माध्यम से होता है। AISSEE परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पंजीकरण कर:

  1. पसंदीदा स्कूलों की प्राथमिकता भरनी होती है
  2. सीट एलोकेशन मेरिट और वरीयता के अनुसार होती है
  3. अलॉटेड सीट स्वीकार कर मेडिकल और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होता है

निष्कर्ष

Sainik School Seat Matrix 2025 की जानकारी उम्मीदवारों को सही योजना बनाने और स्कूल चयन में सहायता करती है। अगर आप AISSEE 2025 में सफल हुए हैं तो तुरंत ई-काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें और सही स्कूल वरीयता चुनें।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें: https://pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling/landingpage

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या हर राज्य में सैनिक स्कूल है?

नहीं, कुछ राज्यों में एक से अधिक, और कुछ में एक भी पारंपरिक सैनिक स्कूल नहीं है, लेकिन PPP मॉडल के तहत नए स्कूल खोले गए हैं।

क्या लड़कियों के लिए सभी स्कूलों में सीटें उपलब्ध हैं?

हाँ, अब लगभग सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए सीमित सीटें आरक्षित हैं।

क्या कक्षा 9 के लिए भी लड़कियों को सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलता है?

अभी अधिकांश सैनिक स्कूलों में कक्षा 9 में केवल लड़कों को ही प्रवेश दिया जाता है। लड़कियों के लिए प्रवेश की सुविधा अधिकतर केवल कक्षा 6 में है।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment