UP Board Exam 12th Geography Paper 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के भूगोल का मॉडल पेपर, ऐसे करें डाउनलोड

UP Board Exam 12th Geography Paper 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP), प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 जारी है। यह परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 मार्च 2025 को इसका अंतिम पेपर होगा। यूपी बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया है। जिसकी वजह से बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई है। ऐसे में जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं उन्हें प्रत्येक विषय के लिए कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करनी पड़ रही है।

क्योंकि नकल करने और कराने वालों को किसी प्रकार की गुंजाइश नहीं मिल पा रही है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 मार्च 2025 को भूगोल (Geography) विषय की होने वाली है। इसलिए हमने छात्रों के लिए भूगोल विषय का मॉडल पेपर 2025 (UP Board 12th Geography Model Paper 2025) डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और महत्वपूर्ण निर्देश के साथ भूगोल विषय के पेपर की तैयारी के टिप्स भी दिए हैं। जिससे जो छात्र यूपी बोर्ड 12वीं भूगोल का पेपर देने वाले हैं उन्हें इस विषय को हल करने में आसानी होगी।

और इस विषय में अच्छे मार्क्स भी ला सकेंगे। क्योंकि यह पेपर मार्कशीट में एक अच्छा स्कोर करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। तो आइए नीचे लेख में यूपी बोर्ड परीक्षा के कक्षा 12वीं ज्योग्राफी पेपर 2025 डाउनलोड करने एवं इससे जुड़ी संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

UP Board 12th Geography Paper 2025

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा जारी है। 10 मार्च 2025 को यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल (Geography) का पेपर आयोजित किया गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल विषय का पेपर किस प्रकार से बनाया गया है इस जानकारी से अवगत कराने के लिए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर “UP Board Class 12th Geography Model Paper 2025” उपलब्ध किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इसे डाउनलोड करके परीक्षा का पेटर्न, सिलेबस और अंकन योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Exam 12th Geography Paper 2025
UP Board Exam 12th Geography Paper 2025

जिन छात्रों को भूगोल मॉडल पेपर डाउनलोड करने का तरीका नहीं पता है वे इस पेज पर बताए गए आसान तरीका को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश हमने इस पेज पर नीचे उपलब्ध किए हैं छात्र देखसकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का अंतिम पेपर 12 मार्च 2025 होगा।

यूपी बोर्ड 12वीं भूगोल पेपर के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • प्रश्न 1 से 8 तक बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न 9 से 16 तक लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक का उत्तर लगभग 20 शब्दों में देना होगा।
  • प्रश्न 17 से 22 लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे जिनके उत्तर लगभग 50 शब्दों में देने होंगे।
  • भूगोल पेपर के प्रश्न 23 और 24 दीर्घउत्तरीय होंगे जिनके उत्तर 150 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न 25 और 26 मानचित्र पर आधारित प्रश्न होंगे।
  • सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने दिए रहेंगे।
  • प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट और संक्षिप्त होने चाहिए।
  • जिन प्रश्नों में मानचित्र होगा उसे उत्तर पुस्तिका में मानचित्र बनाकर दर्शाएं।

UP Board Exam 12th Geography Paper 2025 : डाउनलोड करने के चरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं भूगोल (Geography) का मॉडल पेपर 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध किया गया है। छात्र नीचे बताए गए आसान तरीके को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. यूपी बोर्ड 12वीं भूगोल का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर दाएं साइड उपलब्ध ‘मॉडल पेपर’ पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद स्क्रीन पर कक्षा 12वीं के सभी विषयों की मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होगा।
  4. अब आप मॉडल पेपर कक्षा 12वीं के सेक्शन में ज्योग्राफी के सामने डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. आपके क्लिक करते हैं पीडीएफ फॉर्मेट में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल पेपर 2025 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
  6. अब आप मॉडल पेपर चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board 12th Geography Paper 2025 की तैयारी करने के टिप्स

  • भूगोल पेपर की परीक्षा पैटर्न को समझें।
  • बहुविकल्पीय, लघुउत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का सही अभ्यास करें।
  • भारत एवं विश्व के मानचित्र को ध्यान में रखें। प्रमुख भौगोलिक स्थानों को याद कर लें।
  • जनसंख्या, कृषि, संसाधन, उद्योग, परिवहन, पर्यावरणीय समस्याएं जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करें।
  • भूगोल पेपर की परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर देते समय चित्रों और आंकड़ों का प्रयोग कर चार्ट डायग्राम जरूर बनाएं।
  • सबसे पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर कठिन प्रश्नों को हल करना शुरू करें।
  • इस साल के मॉडल पेपर हल करने के साथ-साथ पिछले सालों के प्रश्न पत्र को भी जरूर हल करें।
  • अति लघु और दीर्घ उत्तरीय शब्द सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रश्न के उत्तर संक्षिप्त और सटीकता से दें।

Leave a Comment