UP Board Result 2025 Release: यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी होने की ताजा अपडेट

By: Santosh Kumar

On: April 9, 2025

Follow Us:

UP Board Result 2025 Release

UP Board Result 2025 Release: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लिए छात्रों के रिजल्ट जल्द ही जारी होने की अपडेट आ चुकी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की सूचना रिजल्ट जारी होने की तिथि से 24 घंटे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी की जाएगी। यह रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

जिसमें छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार जैसी जानकारी साझा की जाएगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की घोषणा होते ही यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट का लिंक UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर दर्ज करने होंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट में छात्र के नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय के प्राप्तांक, कुल प्राप्तांक समेत विवरण दर्ज होंगे।

छात्रों को ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन तरीके से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट के लिए उन्हें कुछ दिन इंतजार करना होगा। ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके कॉलेज से प्राप्त होगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की तिथि एवं चेक करने का तरीका से जुड़ी अन्य ताजा अपडेट को पाने के लिए पेज को अंत तक पढ़े।

UP Board Result 2025 Release Date

UP Board 10th, 12th Result 2025 Release Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से आयोजित की गई यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय का ऐलान किया जा सकता है। पिछले साल की भांति इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है।

UP Board Result 2025 Release
UP Board Result 2025 Release: यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी होने की ताजा अपडेट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी यूपीएमएसपी की ओर से UP Board Result 2025 Release करने की तिथि और समय का ऐलान होना बाकी है। सभी छात्रों को हम सलाह देते हैं की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in समय-समय पर चेक करते रहें। क्योंकि इसी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा।

UP Board Result इन आधिकारिक वेबसाइट्स से कर सकेंगे चेक

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • results.upmsp.edu.in
  • digilocker.gov.in

UP Board Result 2025 कैसे चेक करें?

यूपीएमएसपी की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक व डाउनलोड करने के लिए छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. UPMSP ऑफिशियल वेबसाइट: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. UP Board 10th/12th लिंक खोजें: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं/ 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक खोजें।
  3. रोल नंबर दर्ज करें: उसके बाद लिंक पर क्लिक करके छात्र का रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करें: सभी आवश्यक क्रैडेंशियल दर्ज करने के बाद नीचे उपलब्ध सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करें: ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। फिर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  6. डाउनलोड/प्रिंट आउट करें: रिजल्ट की जांच करने के बाद आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करके सेव करें या प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
UP Board Result 2025 Release20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच (संभावित)
UP Board Official Websitehttps://upmsp.edu.in/, https://upresults.nic.in/

Read Also: JMI Admission 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) की प्रवेश प्रक्रिया, तिथियां और जरूरी जानकारियां

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट की जांच करें। जो छात्र प्राप्त अपने मार्क्स से असंतुष्ट होंगे वे रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में एक या दो अंक से फेल होते हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी। जबकि पास हुए छात्र अपने आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

कब हुई थी यूपी बोर्ड की परीक्षा 2025?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज की ओर से इस साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक प्रदेश के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में के लिए लगभग 53 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया था। लेकिन परीक्षा में 51 लाख छात्रों की उपस्थिति दर्ज होना बताया गया है।

UP Board Result 2025 Release से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने की तिथि क्या है?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने की तिथि का आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। उम्मीद है कि रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसे चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

क्या यूपी बोर्ड उत्तरकापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है?

जी हां, यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 की उत्तर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य निर्धारित लक्ष्य से 3 दिन पहले पूरा कर लिया गया है।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment