UPSSSC PET 2025 Online Form Kab Aayega: खुशखबरी, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली PET (Preliminary Eligibility Test) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। लाखों अभ्यर्थियों का “UPSSSC PET 2025 Online Form Kab Aayega?” का बेसब्री से लंबे समय से इंतजार था जो अब खत्म हो चुका है। आयोग की तरफ से यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का नोटिफिकेशन 2 मई को जारी किया गया है।
इस बार इसमें कुछ संशोधन किए गए हैं जैसे- समूह “ग” के पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। अब एक बार इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब 3 साल तक की भर्तियों में फॉर्म भरने के लिए पात्र माने जाएंगे। अगर आप भी UPSSSC PET 2025 में आवेदन करना चाहतें हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है।
यहां हम ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की तारीख, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और तैयारी की रणनीति पर पूरी जानकारी देने वाले हैं, आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
UPSSSC PET 2025 Online Form कब आएगा? तिथि
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 फॉर्म का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का खत्म हो चुका है। क्योंकि आधिकारिक तौर पर UPSSSC PET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और पीईटी 2025 ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि, अंतिम तिथि जारी कर दी गई है। इस प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में अब से एक बार शामिल होने वाले अभ्यर्थी 3 साल तक की भर्तियों में फॉर्म भरने के लिए पात्र होंगे।
- नोटिफिकेशन जारी तिथि: 02 मई 2025
- आवेदन की शुरुआत: 14 मई 2025
- यूपी पीईटी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 24 जून 2025
- परीक्षा तिथि (संभावित): अगस्त 2025
UPSSSC PET 2025 क्यों जरूरी है?
UPSSSC PET 2025 परीक्षा अब उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रुप ‘C’ पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। PET स्कोर के आधार पर ही आप लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) जैसे पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल हो सकते हैं।
UPSSSC PET 2025 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
- शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास (कुछ पदों के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन भी मांगी जा सकती है)
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- नागरिकता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना वांछनीय है।
UPSSSC PET 2025 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
- हस्ताक्षर (ब्लैक पेन से)
- हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
जैसे ही ऑनलाइन आवेदन शुरू जारी होता है, आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है, इन स्टेप्स के अनुसार अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकतें हैं:
चरण 1: पंजीकरण करें
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर “Candidate Registration” पर क्लिक करें।
- फिर अपनी मूलभूत जानकारी भरें और OTP वेरिफिकेशन करें।
चरण 2: आवेदन फॉर्म भरें
- लॉगिन करें और फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, पता, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सभी जानकारी सावधानी से जांचें।
चरण 3: शुल्क भुगतान
- जनरल/OBC: ₹185/-
- SC/ST: ₹95/-
- PwD (दिव्यांग): ₹25/-
चरण 4: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें
- अंतिम सबमिशन के बाद, रसीद और आवेदन पत्र को प्रिंट करें।
UPSSSC PET 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- PET स्कोर की वैधता 1 वर्ष की होती है।
- एक अच्छा स्कोर होने पर आप कई विभागों की भर्तियों के लिए पात्र हो सकते हैं।
- यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो UPSSSC करेक्शन विंडो भी देता है।
UPSSSC PET 2025: महत्वपूर्ण लिंक
लिंक | विवरण |
---|---|
UPSSSC PET 2025 Notification PDF | Click Here |
आवेदन लिंक (Apply Online) | Link Activate 14 May 2025 |
Official Website | https://upsssc.gov.in/ |
UPSSSC PET 2025 की तैयारी कैसे करें?
UPSSSC PET में लगभग 100 अंकों का पेपर होता है, जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल होते हैं:
- सामान्य ज्ञान
- सामान्य हिंदी
- गणितीय योग्यता
- तार्किक क्षमता
- समसामयिक घटनाएं
- भारतीय इतिहास, संविधान
- सामान्य विज्ञान
- ग्राफ विश्लेषण व तालिका व्याख्या
UPSSSC PET 2025 की तैयारी के सुझाव
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
- ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें
- हर दिन 2-3 घंटे नियमित पढ़ाई करें
- करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें
UPSSSC PET 2025 Online Form Kab Aayega: FAQs
UPSSSC PET 2025 का फॉर्म कब आएगा?
यूपी पीईटी फॉर्म 2025 आ गया है, इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 14 मई से 17 जून 2025 तक UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना इसके मुख्य चरण हैं।
UPSSSC PET 2025 की पात्रता क्या है?
उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलती है।
क्या PET स्कोर से सभी सरकारी नौकरियों में आवेदन हो सकता है?
नहीं, PET स्कोर केवल UPSSSC द्वारा आयोजित ग्रुप C भर्तियों के लिए मान्य होगा।
UPSSSC PET में कितने प्रश्न होते हैं और कितने अंक का पेपर होता है?
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और कुल अंक भी 100 होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, और निगेटिव मार्किंग भी होती है।
UPSSSC PET का स्कोर कितने समय तक वैध होता है?
PET स्कोर 1 वर्ष तक मान्य होता है। लेकिन PET परीक्षा 2025 से एक बार शामिल होने वाले अभ्यर्थी 3 साल तक की भर्तियों में फॉर्म भरने के लिए पात्र होंगे।