---Advertisement---

UPSSSC PET 2025 Result Kab Aayega: यूपी पीईटी रिजल्ट जारी होने की आई अपडेट, अभी जान लीजिए

By: Santosh Kumar

On: September 11, 2025

Follow Us:

UPSSSC PET 2025 Result Kab Aayega
---Advertisement---

UPSSSC PET 2025 Result Kab Aayega: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 6 और 7 सितंबर 2025 को प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन टेस्ट (PET) का आयोजन पूरे प्रदेश में कराया था। इस बार करीब 19 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा खत्म होने के 2 दिनों बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी। अब उम्मीदवारों को बेसब्री से सिर्फ एक ही चीज का इंतजार है- UPSSSC PET Result 2025।

बता दें इस साल से पीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड अब 3 साल तक के लिए मान्य रहेगा। यानी इसमें सफल उम्मीदवार अगले तीन साल तक सरकार की ओर से निकलने वाली ग्रुप C भर्तियों में आवेदन करने के पात्र रहेंगे। तो आखिर UP PET 2025 रिजल्ट कब आएगा? पिछली बारों के अनुभव से क्या अनुमान लगाया जा सकता है?, रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है? चलिए विस्तार से जानते हैं।

PET रिजल्ट क्यों है इतना अहम?

UPSSSC PET उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो यूपी सरकार की विभिन्न ग्रुप C भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं। PET का स्कोरकार्ड एक तरह से गेटवे की तरह काम करता है। सभी बड़ी भर्तियाँ जैसे लेखपाल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड, ग्राम पंचायत अधिकारी इत्यादि में चयन का पहला आधार यही स्कोर होता है। PET स्कोर की वैधता अब 3 साल तक रहेगी। PET पास किए बिना, उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यानी, PET रिजल्ट आने के बाद ही अभ्यर्थियों के लिए नौकरियों का रास्ता खुलता है।

अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे Results सेक्शन को जरुर चेक करें।

अब तक की प्रक्रिया

  • 6 और 7 सितंबर 2025 – PET परीक्षा आयोजित हुई।
  • प्रोविजनल आंसर-की – जारी कर दी गई है।
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि – आंसर-की पर आपत्तियाँ दर्ज करने की सुविधा आयोग द्वारा दी गई।
  • फाइनल आंसर-की – आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रकाशित की जाएगी।
  • रिजल्ट – फाइनल आंसर-की के आधार पर ही PET का रिजल्ट तैयार होगा।

UPSSSC PET 2025 Result Kab Aayega: लेटेस्ट अपडेट

अगर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो UPSSSC PET के रिजल्ट 1 से 2 महीने के बाद जारी कर दिए जाते हैं।

  • PET 2021- अक्टूबर में परीक्षा, दिसंबर में रिजल्ट
  • PET 2022- अक्टूबर में परीक्षा, जनवरी में रिजल्ट
  • PET 2023- अक्टूबर में परीक्षा, जनवरी में रिजल्ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस बार रिजल्ट अक्टूबर/नवंबर में जारी हो सकता है। वहीं पिछले बारों को देखें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणाम अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर 2025 के पहले हफ्ते तक घोषित हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने UP PET स्कोर कार्ड 2025 को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट कैसे चेक करें? चरण-दर-चरण प्रक्रिया

जब आयोग PET रिजल्ट जारी करेगा, तो उम्मीदवार इसे आसानी से आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे।

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “UPSSSC PET 2025 Result” लिंक को चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

PET रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों को अगले चरण का इंतजार रहेगा यानी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना का।

  • PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षाओं या डायरेक्ट भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • कई भर्तियों में सिर्फ PET स्कोर ही मेरिट लिस्ट तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

यानी PET पास करने के बाद ही असली सरकारी नौकरी की दौड़ शुरू होती है।

UPSSSC PET 2025 रिजल्ट के बाद कितने पदों पर भर्ती निकलेगी?

यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद ग्रुप C पदों के लिए बंपर भर्तियां निकलने के संकेत मिल चुके हैं। यूपी के मुख्यमंत्री की ओर से सभी विभागों को ऑनलाइन पोर्टल ई- अधियाचन के जरिए भर्तियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दे दिया गया है। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44,778 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव दिए गए हैं। यानी ग्रुप सी की इतनी भर्तियों का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है।

निष्कर्ष (Conclusion)

UPSSSC PET 2025 परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट का इंतजार सभी अभ्यर्थियों को है। पिछली बारों के अनुभव को देखें तो रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से नवंबर 2025 के पहले हफ्ते तक कभी भी घोषित हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर संभालकर रखें।

याद रखिए, PET सिर्फ एक परीक्षा नहीं बल्कि आपकी सरकारी नौकरी की ओर बढ़ने की पहली सीढ़ी है।

UPSSSC PET 2025 Result FAQs

UPSSSC PET 2025 Result कब आएगा?

संभावना है कि रिजल्ट अक्टूबर 2025 के आखिरी हफ्ते से नवंबर 2025 के पहले हफ्ते तक जारी किया जाएगा।

UPSSSC PET Result कहाँ चेक किया जा सकता है?

रिजल्ट सिर्फ UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही उपलब्ध होगा।

UP PET स्कोरकार्ड की वैधता कितनी होती है?

UPSSSC PET स्कोरकार्ड की वैधता अब 3 वर्ष होती है।

PET रिजल्ट आने के बाद अगला चरण क्या होगा?

PET रिजल्ट आने के बाद आयोग विभिन्न भर्तियों की अधिसूचना जारी करेगा और PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Santosh Kumar has over 4 years of experience working in various editorial roles in the education sector. He has been guiding and supporting students, providing them with valuable information to move ahead in their education and job journey. Personally, he is an avid reader and news lover. Specialization: Board Exams & Jobs Updates

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment